Betul Samachar: ताप्ती रेंज अपनी करनी पर पर्दा डालने डिप्टी ने कटे ठूंठों पर ठुकवाए हैमर

चौकीदार को जंगल ले जाकर ताजा ठूंठों पर हैमर ठुकवाने की चर्चा

Betul Samachar: बैतूल। दक्षिण वन मंडल की ताप्ती रेंज में सागौन कटाई को लेकर सवाल लगातार गहराते जा रहे हैं। केरपानी सर्किल के कक्ष क्रमांक 1074 में सागौन पेड़ों की कटाई के मामले में अब कटे ठूंठों पर हैमर लगाए जाने को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों का दावा है कि मामले की खबर प्रकाशित होने के बाद सर्किल में सक्रिय कर्मचारियों ने कथित तौर पर ताजा कटे ठूंठों पर हैमर लगवाकर कटाई को पुराना दर्शाने का प्रयास किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को केरपानी सर्किल में सागौन कटाई को लेकर सांझवीर टाईम्स में खबर प्रकाशित होने के बाद वन अमले में हड़कंप की स्थिति बन गई।

इसके बाद डिप्टी रेंजर शिवनाथ वाघमारे और संबंधित बीट गार्ड द्वारा कथित तौर पर मौके को संभालने की कवायद शुरू की गई। सूत्रों के अनुसार, मनीराम नामक चौकीदार को कक्ष क्रमांक 1074 में ले जाकर कटे ठूंठों को तलाशने और उन पर हैमर लगवाने का काम कराया गया।

पहले बिना हैमर के थे ठूंठ, बाद में दिखने लगे निशान

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि ठूंठों पर पहले से ही विभागीय हैमर के निशान थे तो खबर प्रकाशित होने के बाद दोबारा हैमर लगाने की जरूरत क्यों पड़ी? सांझवीर टाइम्स के पास मौके से संबंधित करीब 10 वीडियो और फोटो मौजूद होने का दावा है, जिनमें कथित तौर पर कई ठूंठों पर हैमर के निशान दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके बाद सामने आए हैमर लगे ठूंठ पूरे घटनाक्रम की जांच को महत्वपूर्ण बना सकते हैं।

200 मीटर के दायरे में दर्जनभर से अधिक पेड़ों की कटाई?

सूत्रों के अनुसार कक्ष क्रमांक 1074 में कम्पार्टमेंट के करीब 200 मीटर के दायरे में दर्जन भर से अधिक सागौन पेड़ों की कटाई की गई है। मौके पर कटे पेड़ों के अवशेष भी मौजूद बताए जा रहे हैं। ऐसे में यदि वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्वतंत्र रूप से ठूंठों, लकड़ी के अवशेषों और हैमर मार्क की जांच कराएं तो कटाई की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।

पूरे मामले में अब सवाल यह है कि क्या खबर प्रकाशित होने के बाद ठूंठों पर हैमर लगाए गए या वे पहले से ही विभागीय मार्किंग वाले थे? इसकी निष्पक्ष जांच ही स्थिति स्पष्ट कर सकती है। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की जांच के बाद ही यह भी साफ होगा कि केरपानी सर्किल में सागौन कटाई के मामले में विभागीय स्तर पर किसी तरह की लापरवाही या नियमों की अनदेखी हुई है या नहीं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button