Betul News: 29 करोड़ की योजना फाइलों में, गड्ढों से निजात दिलाने 200 मीटर सीसी की तैयारी

ट्रकों ने उधेड़ी स्टेशन मार्ग की हालत तो नपा ने बनाया नया प्लान

Betul News: बैतूल। बारिश के बाद शहर की सड़कों पर बने गड्ढे अब वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। गंज क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास से कांतिशिवा चौक तक स्टेशन पहुंच मार्ग की हालत सबसे ज्यादा खराब है।

स्टेशन परिसर स्थित माल गोदाम तक रोजाना एक सैकड़ा से अधिक भारी वाहनों की आवाजाही होने से सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। नगर पालिका ने दो बार पेविंग ब्लॉक लगाकर गड्ढों की मरम्मत कराई, लेकिन भारी वाहनों के दबाव के कारण कुछ ही समय में सड़क फिर उखड़ गई।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब नगर पालिका ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नया विकल्प तैयार किया है। स्टेशन के पहले गेट से दूसरे गेट के आगे कांतिशिवा चौक तक करीब 200 मीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी सीसी सड़क बनाने की तैयारी की जा रही है।

प्रस्तावित सड़क का निर्माण व्हाइट टॉपिंग की तर्ज पर करने की योजना है, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही का सड़क पर ज्यादा असर न पड़े। इसके लिए नगर पालिका स्टीमेट तैयार कर रही है। स्टीमेट तैयार होने के बाद अधिकारियों से चर्चा कर प्रस्ताव आगे बढ़ाया जाएगा।

दो बार मरम्मत, फिर भी नहीं टली परेशानी

स्टेशन के सामने से कांतिशिवा चौक तक सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। नगर पालिका ने गड्ढों को भरने के लिए दो बार पेविंग ब्लॉक लगाए, लेकिन भारी वाहनों के दबाव के कारण यह व्यवस्था ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। माल गोदाम तक पहुंचने वाले ट्रकों की लगातार आवाजाही सड़क की हालत बिगाड़ रही है।

29 करोड़ की योजना अब भी शासन में अटकी

इस मार्ग को लेकर नगर पालिका की करीब दो साल पुरानी बड़ी योजना का भी अब तक पता नहीं है। नपा ने विवेकानंद वार्ड स्थित सांई मंदिर से बस स्टैंड होते हुए भाजपा कार्यालय तक करीब तीन किलोमीटर लंबी टू-लेन सड़क के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था।

इसकी अनुमानित लागत करीब 29 करोड़ रुपए रखी गई थी। नपा ने स्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा था, लेकिन अब तक योजना को मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में नपा के आधिपत्य वाले मार्ग की मरम्मत फिलहाल स्थानीय स्तर पर ही कराई जा रही है।

पुरानी योजना की मंजूरी का इंतजार, नई सीसी रोड की तैयारी

एक तरफ 29 करोड़ की सड़क योजना लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित है, वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका ने भारी वाहनों की समस्या को देखते हुए 200 मीटर हिस्से में सीसी रोड बनाने का विकल्प तैयार किया है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो माल गोदाम की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों के कारण बार-बार सड़क खराब होने की समस्या से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button