Betul News: अध्यक्ष की दावेदार रश्मि- मधु को मिलेगी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी

Betul News: President's contender Rashmi- Madhu will get big responsibility in the organization.

कार्यभार संभालने के बाद अध्यक्ष ने कार्यकारिणी को लेकर शुरू किया मंथन, संतुलन स्थापित करने के होंगे प्रयास

Betul News: बैतूल। भाजपा में जिला अध्यक्ष के लिए चर्चा में रहे दो गंभीर दावेदारों रश्मि साहू और मधु पाटनकर को जिला संगठन में अहम जिम्मेदारी से नवाजा जा सकता है। सुधाकर पवार के अध्यक्ष बनने के बाद संगठन में भी बड़ा बदलाव दिखेगा। हालांकि कार्यकारिणी गठन में अभी समय है, लेकिन पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष ने पार्टी संगठन के निर्देश पर समय के पहले कार्यकारिणी गठन करने के संकेत दिए हैं। लिहाजा दो माह के भीतर भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित हो सकती है। खबर है कि नई कार्यकारिणी में स्थान पाने के लिए शीर्ष एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता अभी से प्रयास करने लगे हैं।

भाजपा में जिला अध्यक्ष पद के लिए सुधाकर पवार के अलावा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष रश्मि साहू, जिला संगठन के करीबी मधु पाटनकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, बैतूल नगर मंडल के अध्यक्ष राजेश आहूजा, पूर्व विधायक अलकेश आर्य, मुलताई के भाजपा नेता मनीष माथनकर समेत 2-3 अन्य दावेदारों ने मोर्चा बंदी की थी। हालांकि पूर्व अध्यक्ष आदित्य शुक्ला की दावेदारी इन सब में सबसे बेहतर मानी जा रही थी, लेकिन साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के बाधा ने उनका नाम पीछे कर दिया। इसी वजह अंतिम क्षणों में भाजपा को नए अध्यक्ष के लिए नाम प्रस्तावित करना पड़ा।

उस समय यह दावे से नहीं कहा जा रहा था कि बबला का उत्तराधिकारी कौन होगा, लेकिन लो प्रोफाइल में रहकर राजनीति करने के साथ गायत्री परिवार और संघ-जिला संगठन से निकटता के कारण बैतूल बाजार के पूर्व नप अध्यक्ष सुधाकर पवार को आखिर नए जिला अध्यक्ष बनने का अवसर मिल गया। इससे अन्य दावेदारों के नाम पीछे छूट गए।

रश्मि और मधु की दावेदारी गंभीर

अध्यक्ष पद पर सुधाकर का नाम फाइनल होने के बाद अब सबकी नजर जिला कार्यकारिणी पर लगी हैै। हालांकि कार्यकारिणी बनने में समय लगेगा, लेकिन भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस बार कार्यकारिणी समय के पहले घोषित हो जाएगी। यही वजह है कि अभी से जिला कार्यकारिणी में स्थान पाने वालों ने लाबिंग शुरू कर दी है। हालांकि जिला अध्यक्ष के दो दावेदार रश्मि साहू और मधु पाटनकर को इस बार कार्यकारिणी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

सूत्र बताते हैं कि रश्मि का जिला महामंत्री बनना लगभग तय है। संतुलन बनाने के लिए मधु पाटनकर को भी महामंत्री बनाया जा सकता है। भाजपा की परिपाटी के अनुसार 3 महामंत्री की नियुक्ति की जा सकती है। इसमें एक महिला महामंत्री के लिए रश्मि का नाम तय होने के बाद 2 महामंत्री पर सबकी नजर टिकी रहेगी। संभावना कम है कि पुरानी कार्यकारिणी में से किसी महामंत्री को रिपीट यिका जाए। इतना जरूर है कि उपाध्यक्ष, जिला संगठन मंत्री बनाकर पुरानी कार्यकारिणी के भाजपाइयों को अवसर दिया जा सकता है। जिला अध्यक्ष के एक अन्य दावेदार हंसराज धुर्वे को भी कार्यकारिणी में प्रमुख स्थान मिलने की संभावना है। हालांकि वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर है, इसलिए उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने की संभावना है।

सबको साधकर चलने की तैयारी

सूत्र बातते हैं कि इस बार नए अध्यक्ष की कार्यकारिणी बेहद संतुलित हो सकती है। जिले के पांचों विधानसभा के जमीनी कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में स्थान मिल सकता है। पुरानी कार्यकारिणी के भी कुछ पदाधिकारी रिपीट किए जा सकते हैं। वैसे केंद्रीय मंत्री और पांचों विधायकों को भी कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर उम्र दराज हो चुके युवाओं को भी भाजपा की नई कार्यकारिणी में स्थान मिलना तय माना जा रहा है। दूसरी तरफ इस बार महिलाओं को भी काफी महत्व मिलेगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button