Betul Link Road: लिंक रोड पर बनी नई सड़क पर पार्किंग का कब्जा, पल-पल लग रहा जाम

एक तरफ व्हाइट टॉप सड़क का निर्माण जारी, दूसरी तरफ वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से आवाजाही प्रभावित

Betul Link Road: बैतूल। शहर के लिंक रोड पर व्हाइट टॉप सड$क निर्माण के बीच बेतरतीब पार्किंग ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। पुराना बच्चा जेल चौक से सिटी हॉस्पिटल तक एक तरफ की सडक का निर्माण पूरा होने के बाद उस पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन नई बनी सडक पर ही वाहन खड़े किए जाने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।

खास बात यह है कि यातायात पुलिस की मौजूदगी और नियमित आवाजाही के बावजूद पार्किंग की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

लिंक रोड शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। इस मार्ग से टिकारी सहित आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। वर्तमान में सडक के एक हिस्से पर निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि दूसरी ओर से वाहनों की आवाजाही हो रही है। ऐसे में उपलब्ध मार्ग पर यदि वाहन खड़े कर दिए जाएं तो यातायात का दबाव और बढ़ जाता है। यही स्थिति इन दिनों लिंक रोड पर देखने को मिल रही है।

नई सड़क पर ही खड़े कर रहे वाहन

निर्माण के बाद जिस हिस्से को यातायात के लिए खोला गया है, वहां लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े कर रहे हैं। कई बार वाहनों की कतार लगने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। सामने से आने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी होती है और देखते ही देखते जाम लग जाता है। जाम खुलने में भी काफी समय लग रहा है।

निर्माण पूरा होने तक बढ़ सकती है परेशानी

स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि फिलहाल एक तरफ की सडक से ही यातायात संचालित हो रहा है। यदि पार्किंग व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं किया गया तो दूसरी तरफ की सडक का निर्माण पूरा होने तक लोगों को लगातार जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है। लोगों ने मांग की है कि निर्माणाधीन मार्ग पर अस्थायी पार्किंग व्यवस्था तय करने के साथ यातायात पुलिस नियमित निगरानी करे, ताकि नई सड$क पर बेतरतीब पार्किंग के कारण यातायात बाधित न हो।

इनका कहना…

लिंक रोड पर यातायात जाम हो रहा है तो मैं इसे दिखवाता हूं। यातायात हमेशा सुचारू रहे, इसके लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। 

सुनील अहिरवार, यातायात प्रभारी बैतूल 

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button