Betul News: अंबेडकर चौक पर छात्रों का प्रदर्शन, नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग

Betul News: बैतूल। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (हृश्वश्वञ्ज) पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शन की गूंज अब बैतूल में भी सुनाई देने लगी है। सोमवार को शहर के अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने एकत्र होकर परीक्षा की पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

बैतूल अवाम के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उनका कहना था कि ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई आवश्यक है, ताकि परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का विश्वास बना रहे। प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।

छात्रों ने यह भी कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार और संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपने की तैयारी भी की गई। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को नहीं सौंपा गया था। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी देखने को मिली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button