Betul News: नए कलेक्टर कल पदभार ग्रहण करने के बाद तय करेंगे प्राथमिकता

स्वास्थ्य और निकायों पर रख सकते हैं बारीकी से निगरानी
Betul News: बैतूल। राज्य शासन ने बीती रात प्रदेश के 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इन तबादलों में 23 जिले के कलेक्टरों को भी बदला है। करीब सवा दो वर्ष कलेक्टर रहे नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को रीवा भेजा गया है। उनके स्थान पर डायरेक्ट आईएएस डॉ सौरभ संजय सोनवणे को बैतूल का नया कलेक्टर बनाया है।
कलेक्टर के रूप में डॉ सोनवणे का बैतूल पहला जिला होगा। सांझवीर टाईम्स से संक्षिप्त चर्चा में नए कलेक्टर ने कहा कि शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद वे अपनी प्राथमिकता तय करेंगे। चूंकि कलेक्टर के रूप में पहला जिला है, इसलिए प्राथमिकताएं समझने के बाद तय की जाएगी।

बैतूल के नए कलेक्टर सोनवाणे के बारे में कहा जाता है कि वे 2017 बैच के डायरेक्ट आईएएस अधिकरी है। बैतूल में पदस्थापना के पहले वे खंडवा में अतिरिक्त कलेक्टर, नरसिंहपुर जिला पंचायत सीईओ, रीवा में जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे रीवा नगर निगम में पदस्थ है।
मूलत: महाराष्ट्र के जलगांव के मूल निवासी होने के साथ उन्होंने पहले एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की, लेकिन उन्हें प्रशासनिक सेवा में जाना था, इसलिए आईएएस की तैयारी की और बिना कोचिंग के यूपीएससी की परीक्षा सफलता हासिल की है। उन्हें मप्र कैडर आवंटित हुआ था। डॉ सोनवाणे की पहली पदस्थापना जिला पंचायत नरङ्क्षसंह पुर के रूप में हुई थी।
साइकिल से शहर में घूमने के लिए चर्चित
बैतूल के नए कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे के बारे में कहा जाता है कि वे नगर निगम आयुक्त रीवा पदस्थ रहने के दौरान अपनी अनूठी कार्यशैली के कारण पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोरते रहे। दरअसल रीवा में उन्होंने पर्यावरण और स्वास्थ्य लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से सुबह साइकिल से घूमकर सफाई व्यवस्थाओं औचक निरीक्षण से जागरूकता लाई।
इसके अलावा नगर निगम में सप्ताह में एक दिन नो कार डे जैसी पहल करते हुए एक दिन साइकिल से कार्यालय पहुंचने की अनुकरणीय पहल शुरू की। इसके अलावा पेशे से डॉक्टर भी है। संभावना जताई जा रही है कि पदभार ग्रहण करने के बाद वे निकायों और स्वास्थ्य विभाग में नया नवाचार शुरू कर सकते हैं।
सूर्यवंशी तेज तर्रार कार्यप्रणाली और योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर साबित
निवर्तमान कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का करीब 27 माह का कार्यकाल भी स्वर्णिम कहा जा सकता है। 1 जनवरी 2024 को उन्होंने नए वर्ष में बैतूल की कलेक्टरी संभाली थी। इन 27 माह के कार्यकाल के दौरान अधिकारियों पर जबरदस्त नियंत्रण रखकर योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले को बेहतर स्थान दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
जलसंरक्षण की बात करें तो बैतूल को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला है। ग्रामीण विकास और पशु चिकित्सा विभाग ने उनके नेतृत्व में काफी अच्छा काम हुआ है। निर्वाचन के क्षेत्र में एसआईआर में पूरे प्रदेश में बैतूल जिले ने दूसरा स्थान हासिल किया। सबसे पहले एसआईआर में भी बैतूल ने उनके नेतृत्व में अव्वल स्थान हासिल किया।
इसके लिए उन्हें भोपाल में सम्मानित किया गया। इसके अलावा टाइमलिमिट की बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में जिस तरह अधिकारियों पर सख्ती करी। इसी की वजह बैतूल कई बार प्रदेश के टाप टेन में स्थान हासिल करने में सफल रहा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com



