Betul News: कोतवाली पुलिस का एक्शन, खेत में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश

15 जुआरी गिरफ्तार,ताश की गड्डी समेत 1 लाख नकद जब्त

Betul News: बैतूल (सांझवीर टाईम्स)। जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर दबिश देकर 15 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लगभग 1 लाख नकद और ताश की गड्डी जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

 पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि ग्राम झाडेगांव में बंटी करोचे के खेत में बने कमरे में ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं कोतवाली टीआई देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और 15 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान मौके से लगभग 1 लाख नकद तथा एक ताश की गड्डी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में बैतूल, मुलताई, गंज, बैतूल बाजार और सांईखेड़ा क्षेत्र के निवासी शामिल हैं। सभी के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पकड़े गए आरोपियों में सौरभ पिता शिवकुमार खंडेलवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड, गांधी चौक, मुलताई। बंटी पिता मंगल करोचे, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम दुधिया, थाना चिचोली, हाल निवासी ग्राम टेमनी, थाना कोतवाली बैतूल। अजयसिंह पिता स्व. इलराज सिंह ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, निवासी अर्जुन नगर, खंजनपुर, थाना गंज।

शरद पिता मदनलाल सोनी, उम्र 44 वर्ष, निवासी गुरुसाहब मंदिर के पास, गांधी चौक, मुलताई। निलेश पिता राधाकृष्ण अग्रवाल, उम्र 47 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड, मुलताई, थाना मुलताई। पुष्पराज पिता रामसिंह रघुवंशी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम सोमवारी, थाना गंज। यश पिता गोविंद सावरकर, उम्र 23 वर्ष, निवासी गाढ़ाघाट रोड, प्रताप वार्ड, टिकारी, थाना कोतवाली बैतूल।

अखिलेश पिता पारसनाथ पंडाग्रे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जावरा, थाना बैतूल बाजार। अजीत पिता अशोक सोनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी विद्यार्थी पब्लिक स्कूल के पास, गौठाना, थाना कोतवाली। अंकित पिता स्व. रामदास सहाने, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुम्हारटेक, थाना गंज। कमलेश पिता दयाराम दौडके, उम्र 40 वर्ष, निवासी गांधी चौक के पास, मुलताई, हाल निवासी बिरूल बाजार, थाना सांईखेड़ा।

कपिल पिता कृष्णकांत वर्मा, उम्र 43 वर्ष, निवासी प्रताप वार्ड, वर्मा मोहल्ला। नितिन पिता कृष्णकुमार वर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी वर्मा मोहल्ला, प्रताप वार्ड, टिकारी, थाना कोतवाली बैतूल। सुदेश पिता स्व. रमेश छिपक, उम्र 50 वर्ष, निवासी द्वारका नगर, बडोरा, थाना बैतूल बाजार। अशोक पिता अनिल पाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे, जवाहर वार्ड, सदर, शामिल हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button