Betul Ki Khabar: रंग लाए विधायक के प्रयास, भैंसदेही अस्पताल का उन्नीयकरण 

50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल बनने से आदिवासी अंचल के लोगों को मिलेगा फायदा

Betul Ki Khabar: बैतूल। भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित खुशखबरी सामने आई है। वर्षों से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है।

भैंसदेही के लोकप्रिय विधायक महेंद्र सिंह चौहान के लगातार प्रयासों और पहल का परिणाम है कि भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर इसे 50 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण निर्णय की पुष्टि स्वयं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है।

बताया गया है कि विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के समक्ष भैंसदेही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता को प्रमुखता से रखते हुए सिविल अस्पताल की मांग की थी। उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, बढ़ती आबादी और मरीजों को उपचार के लिए बाहर जाना पड़ने जैसी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

विधायक की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन को मंजूरी प्रदान कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। इस निर्णय के बाद अब भैंसदेही क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर इलाज, अधिक बिस्तरों की सुविधा, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा।

इससे मरीजों को बैतूल, इंदौर या अन्य शहरों की ओर उपचार के लिए कम जाना पड़ेगा। क्षेत्र में इस घोषणा के बाद खुशी का माहौल है। आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक महेंद्र सिंह चौहान के प्रयासों की खुलकर सराहना की है।

लोगों का कहना है कि भैंसदेही के इतिहास में पहली बार किसी विधायक ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर इतनी गंभीर पहल की, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र को इतनी बड़ी सौगात मिली है। लोगों का मानना है कि यह निर्णय आने वाले वर्षों में भैंसदेही की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा देगा और हजारों परिवारों के लिए वरदान साबित होगा।

विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र की जनता को समर्पित है और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए वे इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button