Betul News: डबल सरिए की जगह सिंगल सरिए में निपटाया ड्रेनेज, कलेक्टर ने लिया संज्ञान

कोठीबाजार में 53 लाख की लागत से बन रहे निर्माण पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर भी किरकिरी

Betul News: बैतूल। कोठीबाजार क्षेत्र में लगभग 53 लाख की लागत से बनाए जा रहे ड्रेनेज निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक करीब 400 मीटर ड्रेनेज का कार्य पूर्ण कर इसमें जमकर धांधली की गई है। और बिना जांच के सिंगरौली के ठेकेदार सी एम इंफ्रा कम्पनी को 16 लाख रूपयों का भुगतान कर दिया गया। आरोप है कि निर्माण में स्वीकृत मानकों के अनुसार डबल सरिए का उपयोग किए जाने के बजाय सिंगल सरिए लगाकर काम पूरा किया गया है।

ड्रेनेज की लंबाई , चौड़ाई और ऊंचाई में अनुबंध का खुला उलंघन कर जनता की गाढ़ी कमाई वीत्तीय अनियमितता की भेंट चढ़ा दी गई है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद अब स्थानीय लोगों में नाराजगी है, वहीं सोशल मीडिया पर भी निर्माण कार्य को लेकर लगातार नपा की आलोचना हो रही है।

मानकों के अनुसार नहीं हो रहा काम

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ड्रेनेज निर्माण में तकनीकी मानकों का पालन नहीं किए जाने की शिकायत संबंधित अधिकारियों तक पहुंची। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक धन से हो रहे निर्माण कार्य में यदि गुणवत्ता से समझौता किया जाएगा तो ड्रेनेज की मजबूती और उसकी उम्र दोनों प्रभावित होंगी।

लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी द्वारा लागत बचाने के लिए मानकों की अनदेखी की गई है। ठेकेदार लगभग 8 माह में एक तरफ का 400 मीटर ड्रेनेज ही बना पाया है। ड्रेनेज की दीवारों में डबल के बजाए कहीं कहीं सिंगल सरिए लगाकर ही सीमेंट कांक्रीट से भराव कर दिया गया।

ड्रेनेज के बेस में भी कहीं सरिया डाला गया तो कहीं नहीं।आरोप है कि निर्माण कार्य का सत्यानाश नपा के इंजीनियरों की नाक के नीचे होता रहा इसके बावजूद ठेकेदार को 16 लाख रुपयों का भुगतान करना नपा के इंजीनियरों की नीयत पर सवाल खड़े कर रहा है। मामला कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे के संज्ञान में आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे का कहना है कि,संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी तलब करते हुए निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाएगी। यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शोसल मीडिया पर इंजीनियरों पर निकली भड़ास

उधर, सोशल मीडिया पर निर्माण स्थल से जुड़ी खबरे वायरल हो रही हैं। इनमें घटिया निर्माण सामग्री और सरियों के उपयोग को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि करोड़ों और लाखों की योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

समाज सेवी रमन गोठी का कहना है कि,असली खेल तो नगर पालिका के इंजीनियर का है जिसे देखना चाहिए था जिसे इस बात की तनख्वाह मिलती है परंतु असली खेल तो वहीं से चालू होता है बोलो जय जय विकास इसी तरह पूर्व फुटबाल खिलाड़ी एवं पूर्व पार्षद लल्ली वर्मा का कहना है कि, इंजीनियर सिर्फ कमीशन देखता है नाली रोड़ तो उसके स्वयं के द्वारा तनख्वाह पर रखे कर्मचारी देखते हैं जिनकी कोई सुनता ही नहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी लेकिन अधिकारी यह नहीं बता रहे कि तकनीकी परीक्षण होगा कब, या होगा भी की नहीं।

फिलहाल प्रशासन की निगरानी में जांच की प्रक्रिया शुरू होने की बात तो कही जा रही है। अब सभी की नजर जांच पर टिकी है। यदि निर्माण में निर्धारित मानकों का उल्लंघन साबित होता है, तो यह न केवल सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला होगा, बल्कि निर्माण कार्यों की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा। स्थानीय नागरिकों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है।

इनका कहना….

ड्रेनेज का निर्माण डीपीआर और अनुबंध के हिसाब से नहीं हुआ है तो यह गम्भीर मामला है। नपा के अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी।

सौरभ संजय सोनवणे कलेक्टर, बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button