Betul News: पीएम आवास की राशि डकारने वाले रडार पर, नपा ने 25 हितग्राहियों को चिन्हित किया, तहसीलदार को आरसीसी प्रकरण की कार्रवाई के लिए किया पत्राचार, 23 लाख वसूलना है बाकी

Betul News: On the radar of deducting the amount of PM housing, NAPA identified 25 beneficiaries, Tehsildar corresponded for the action of RCC case, 23 lakhs is to be recovered

Betul News: पीएम आवास की राशि डकारने वाले रडार परBetul News: (बैतूल)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों ने नियमों को दरकिनार कर पहले तो पात्र नहीं होने के बावजूद योजना का लाभ ले लिया। इसके बाद जब शासकीय स्तर पर जांच हुई तो कई लोग ऐसे थे जो पीएम आवास योजना का लाभ लेने की श्रेणी में ही नहीं थे। दरनअसल अधिकांश के पास पहले से ही पट्टे थे। ऐसी स्थिति में लंबे समय तक चली कवायद के बाद हितग्राही चिन्हित होते ही नगरपालिका ने तहसीलदार बैतूल को कुर्की के लिए प्रकरण भेजे हैं। कुल 23 लाख की राशि इन 25 हितग्राहियों से वसूलने की कार्रवाई किसी भी समय शुरू हो सकती है। शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऐसे लोग भी पीछे नहीं है, जो संपन्न वर्ग की श्रेणी में आते हैं। बहती गंगा में हाथ धोने की कहावत प्रधानमंत्री आवस योजना में अधिक सुनने को मिल रही है।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने पात्र नहीं होने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि प्राप्त कर ली। वर्षों से अपात्र लोगों को प्रशासन के अधिकारी चिन्हित कर रहे हैं। हालांकि लंबी कवायद के बावजूद जिले में कई हितग्राही ऐसे हैं, जिन्हें प्रशासन तलाश नहीं कर पाया है। इधर जिला मुख्यालय की नगरपालिका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अपात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर इन पर कार्रवाई तय कर ली है। इन हितग्राहियों को नगरपालिका द्वारा पूर्व में नोटिस दिया जाकर राशि सरेंडर करने के लिए कहा था, लेकिन कुछ को छोड़कर किसी ने भी राशि सरेंडर नहीं की। कुछ हितग्राही ऐसे हैं, जिन्होंने शासन स्तर से राशि सरेंडर तो कर दी है, लेकिन राशि वापस नहीं की। इसी के बाद तहसीलदार के पास नगरपालिका ने मामला भेज दिया है।

पट्टा होने के बाद भी ले लिया योजना का लाभ

सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए वैसे तो जिनके मकान नहीं है, उन्हें पात्रता मिली हुई है। इसके बावजूद कई ऐसे हितग्राही भी है, जिन्होंने खुद के पट्टे होने के बावजूद पीएम आवास के लिए आवेदन देकर किश्तों में 1 से लेकर 2.50 हजार की राशि हासिल कर ली। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भी, क्योंकि पीएम आवास योजना में प्रथम किश्त मिलने के बाद मकान का काम शुरू होने के बाद स्पाट निरीक्षण भी किया जाता है। यदि शुरुआत में ही इस तरह की जानकारी मिल जाती तो शायद अपात्र हितग्राही पीएम आवास योजना का लाभ नहीं ले पाते, लेकिन लापरवाही के कारण स्थिति यह हो गई कि बैतूल नगर पालिका के अंतर्गत लगभग 25 हितग्राही शासन की योजना का 23 लाख डकार गए हैं।

इन हितग्राहियों से वसूली जाएगी राशि

नगरपालिका ने कुल 25 हितग्राहियों को पीएम आवास योजना की राशि वापस करने के लिए चिन्हित किया है। मामला तहसीलदार के पास पहुंचा है। इन हितग्राहियों में सगनी पति रामचरण पांसे सुभाष वार्ड, गणेश पिता सोमा फूल्ले विकास वार्ड, सुनीता पति गजानंद मंदरे देशबंधु वार्ड, नमू बाई पति गरब सिंह सरियाम अर्जुन वार्ड, रोहित पिता हिरू चौरासे दुर्गा वार्ड मयाराम पिता अमरसिंह भंवर जवाहर वार्ड, गया बाई पति गेंदूलाल नागले रामनगर वार्ड, सतीश पिता प्यारेलाल पवांर अंबेडकर वार्ड, सोना पति शंकरप्रसाद तिवारी तिलक वार्ड, चंद्रकला पति प्रकाश मालवीय अर्जुन वार्ड, बाबूराव पिता श्यामलाल निरापुरे शास्त्री वार्ड, हलीमा पिता अब्दुल रहमान आर्य वार्ड, परसराम पिता तेजीलाल गुजरे लोहिया वार्ड, नाहिद अंजुम खान पिता मोहम्मद आदिल तिलक वार्ड, पुष्पा पिता दौलत यादव जवाहर वार्ड, गुड्डा पिता सम्पत उइके लोहिया वार्ड, अनीता पति दिनेश धुर्वे लोहिया वार्ड, करनलाल पिता श्रवण वाईकर अंबेडकर वार्ड, गजानंद पिता नानाराव नलगे किदवई वार्ड, कमला पति हीरा धाड़से सुभाष वार्ड, शाहजद शाह पिता इदु शाह आर्य वार्ड, शेषराव पिता मौजीलाल साहू विनोबा वार्ड, अशोक पिता बाबूलाल चौरसिया गांधी वार्ड आदि शामिल हैं।

इनका कहना…..

फिलहाल यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है यदि पीएम आवास की राशि को लेकर नपा का पत्र आता है तो संबंधितों के खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

अतुल श्रीवास्तव, तहसीलदार बैतूल।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button