Betul News: सात दिन बाद भी नहीं लौटी जलापूर्ति, नाराज लोगों के गुस्से का सामना कर रहे पार्षद

अमृत योजना की पाइपलाइन लीकेज से शहर में गहराया जल संकट, पार्षदों ने सीएमओ से की मुलाकात

Betul News: बैतूल। कॉलेज चौक पर अमृत योजना की मुख्य पाइपलाइन में हुए बड़े लीकेज के कारण शहर में जल संकट गहरा गया है। पिछले सात दिनों से अधिकांश वार्डों में नलों से पानी नहीं आने पर लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। वार्डवासियों की नाराजगी अब पार्षदों पर भी भारी पड़ रही है। बुधवार को आधा दर्जन से अधिक पार्षद नगर पालिका पहुंचे और सीएमओ नवनीत पांडे से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया।

जानकारी के अनुसार, 27 जून को मुख्य पाइपलाइन में लीकेज हुआ था, जिसकी मरम्मत नगर पालिका के तकनीकी अमले ने 6 जुलाई को पूरी कर ली। फिलहाल पाइपलाइन की टेस्टिंग की जा रही है। नगर पालिका का दावा है कि टेस्टिंग सफल रहने पर बुधवार शाम से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

तीन जगह लीकेज से बढ़ी परेशानी

नगर में अमृत योजना की पाइपलाइन में लीकेज की घटनाएं नई नहीं हैं, लेकिन इस बार कॉलेज चौक पर हुए बड़े लीकेज ने पूरे शहर की जल व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। एक साथ तीन स्थानों पर लीकेज आने के कारण मरम्मत कार्य में अधिक समय लगा।

जल शाखा की टीम ने लगातार काम कर पाइपलाइन सुधारने की कवायद की। अब टेस्टिंग का अंतिम चरण चल रहा है। हालांकि, नगर की सभी पानी टंकियों को एक साथ भर पाना फिलहाल चुनौती बना हुआ है। ऐसे में कुछ वार्डों में बुधवार शाम तक तो कुछ क्षेत्रों में गुरुवार तक जलापूर्ति बहाल होने की संभावना जताई जा रही है।

लोगों की नाराजगी से घिरे पार्षद

जल संकट गहराने के बाद वार्डवासियों का गुस्सा पार्षदों पर निकल रहा है। इसी को लेकर पार्षद आभा श्रीवास्तव, कायम कावरे, किरण खातरकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सीएमओ से मुलाकात की। पार्षदों ने बताया कि छह से सात दिनों से पानी नहीं आने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बीच में एक दिन गंदे पानी की सप्लाई होने से स्थिति और बिगड़ गई।

सीएमओ बोले- शाम से शुरू होगी सप्लाई

सीएमओ नवनीत पांडे ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि मुख्य पाइपलाइन का लीकेज पूरी तरह ठीक कर दिया गया है। टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी होते ही शहर में चरणबद्ध तरीके से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। नगर पालिका का प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी प्रभावित वार्डों में पानी पहुंचाया जाए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button