Ward Parikrama: वादों की सड़क पर अटका शास्त्री वार्ड, विकास की राह अब भी अधूरी

सड़क, नाली और जल निकासी की समस्याओं से जूझ रहे वार्डवासी, जर्जर स्वागत द्वार भी बना हादसे का कारण
Ward Parikrama: बैतूल। नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 19 शास्त्री वार्ड में विकास कार्यों के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। शहर के इस वार्ड में आज भी कई मूलभूत सुविधाएं अधूरी हैं, जिससे रहवासी रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं।
सबसे अधिक नाराजगी साहू मोहल्ले के लोगों में है, जहां वर्षों बाद भी पक्की सड़क और नाली का निर्माण नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो रहा।
वार्ड के कई हिस्सों में जल निकासी की व्यवस्था बदहाल है। तलैया कॉ प्लेक्स और पुराने सीएमओ बंगले के आसपास नालियों की स्थिति ऐसी है कि बारिश के दौरान पानी भर जाता है और लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। रहवासियों का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई भी नहीं होती, जिससे गंदगी और जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती है।
सफाई कर्मचारियों की अनियमितता पर भी लोगों ने नाराजगी जताई है। वार्ड में बना स्वागत द्वार भी अब लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। वर्षों पुराना यह ढांचा जर्जर हो चुका है और इसके पत्थर नीचे गिरने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मर मत या हटाने की कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इसके बावजूद जि मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नजर नहीं आई है। बारिश के मौसम में जिन क्षेत्रों में सड़कें नहीं हैं, वहां कीचड़ और जलभराव से हालात और खराब हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि विकास कार्य जिस गति से होने चाहिए थे, उस गति से नहीं हुए। वार्ड के पार्षद कांग्रेस के ओमप्रकाश दीवान हैं, लेकिन वार्डवासियों का कहना है कि उनके कार्यकाल में अपेक्षित विकास नहीं दिखा।
उनका मानना है कि समस्याएं वर्षों से जस की तस बनी हुई हैं और समाधान के बजाय केवल भरोसा दिया जाता रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर शास्त्री वार्ड के विकास को र तार कब मिलेगी और रहवासियों को मूलभूत सुविधाओं से कब तक वंचित रहना पड़ेगा।

क्या कहते हैं वार्डवासी
साहू मोहल्ले में वर्षों से सड़क और नाली की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिलता है। बारिश में घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
सुरेश साहू, वार्डवासी

-नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी और जलभराव की समस्या बनी रहती है। सफाई कर्मचारी समय पर नहीं आते, जिससे बीमारी फैलने का भी डर रहता है।
रामदुलारी बाई, वार्डवासी

पुराना स्वागत द्वार पूरी तरह जर्जर हो चुका है और उसके पत्थर गिरने लगे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
राधा साहू, वार्डवासी

-वार्ड में विकास कार्यों की रफ्तार बहुत धीमी है। सड़क, नाली और जल निकासी जैसी बुनियादी समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। लोगों को उ मीद के मुताबिक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, वार्डवासी।

संघर्ष करके कराना पड़ रहा कामः पार्षद
मैं विपक्ष में बैठा हूं, इसलिए कामकाज में भेदभाव किया जा रहा है। हर काम के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसके बावजूद वार्ड में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कई क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण किया गया है। क्षेत्र में नालियां भी बनाई गई हैं। पाइपलाइन बिछाकर घर-घर तक पानी पहुंचाने का काम किया गया है। लगभग 40 लाख रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत हैं, जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। वार्डवासियों की प्रत्येक समस्या का समाधान किया जाएगा।




