Betul Ki Khabar: हेमंत के प्रयासों से रविवार मिलेगी कुकरू को नई पहचान

सीएम डॉ यादव कल शाम हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे, चौपाल में होगा सीधा संवाद

Betul Ki Khabar: बैतूल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भैंसदेही विकासखंड स्थित पर्यटन स्थल कुकरू प्रवास को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। हालांकि देर शाम तक उनका अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ था, लेकिन सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार शाम करीब 5 बजे हेलीकॉप्टर से कुकरू पहुंचेंगे।

उनके आगमन को लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा हेलीपेड का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जबकि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। खबर है कि मुख्यमंत्री कुकरू को पर्यटन स्थल बनाने की बड़ी घोषणा करेंगे। इसके अलावा बैतूल नपा को नगर निगम बनाने सहित अन्य कई जलाशयों की घोषणा की भी संभावना भी इसी मंच से हो सकती है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कुकरू में ही रात्रि विश्राम करेंगे। प्रवास के दौरान वे एक ग्रामीण के घर पहुंचकर भोजन करेंगे और इसके बाद चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा ग्रामीणों से सीधे जुड़ने और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों की जानकारी लेने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रविवार सुबह मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बातÓ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे पुन: ग्रामीणों से चर्चा करेंगे और विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर संवाद के बाद दोपहर तक भोपाल के लिए रवाना होने की संभावना है।

कुकरू को मिलेंगी नई पहचान

जानकार सूत्र बताते हैं कि 28 जून को मुख्यमंत्री फारेस्ट रेस्ट हाउस में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ कुकरू के पर्यटन विकास को लेकर लघु फिल्म देख सकते हैं। इस दौरान यहां पर होम स्टे, एडवेंचर टूरिज्म, काफी टूरिज्म और क्षेत्र के दूध व्यवसाय की कार्ययोजना पर चर्चा कर सकते हैं। स्थानीय कृषि उत्पाद कोदो-कुटकी की ब्रांडिंग और पेटेंट की दिशा में भी बड़ी पहल की जा सकती है। इसके अलावा भी 2-3 क्षेत्रीय नलजल योजनाओं की भी घोषणा सीएम द्वारा करने की संभावना है।

प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचेंगे शाम को

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के भी शुक्रवार शाम भोपाल से बैतूल पहुंचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि वे अधिकारियों के साथ तत्काल कुकरू पहुंचकर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। वहीं, सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कांग्रेस ने उनसे मुलाकात का समय मांगा है।

समय नहीं दिए जाने पर कांग्रेस द्वारा विरोध-प्रदर्शन या घेराव की रणनीति भी बनाए जाने की जानकारी मिली है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button