Betul Coaching Centre: कोचिंग सेंटरों पर नपा का शिकंजा: सुपर-100 की दोनों शाखाओं में मिली भारी अनियमितताएं, नोटिस जारी

लखनऊ हादसे के बाद बैतूल में सुरक्षा जांच तेज, कई संस्थानों की हुई पड़ताल

Betul Coaching Centre: बैतूल। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्रों की मौत के बाद देशभर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। इसी कड़ी में बैतूल में भी नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और गुरुवार को शहर के कई कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ संस्थान नियमों के अनुरूप संचालित मिले, जबकि कुछ जगहों पर ऐसी गंभीर खामियां सामने आईं, जो किसी भी आपात स्थिति में छात्रों की जान पर भारी पड़ सकती हैं।

सुपर-100 की दोनों शाखाओं में गंभीर खामियां

नगर पालिका सीएमओ नवनीत पांडेय के नेतृत्व में हुई जांच में सबसे अधिक अनियमितताएं सुपर-100 की दोनों शाखाओं में पाई गईं। सिविल लाइन और अवस्थी कॉम्प्लेक्स स्थित शाखाओं में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संस्थान में लगा फायर सेफ्टी सिस्टम वर्ष 2019 में ही एक्सपायर हो चुका है, लेकिन उसे अब तक न तो बदला गया और न ही अपडेट किया गया।

इसके अलावा छात्रों के लिए बनाए गए बड़े हॉल तक पहुंचने और बाहर निकलने के लिए केवल एक ही सीढ़ी उपलब्ध है। किसी हादसे या भगदड़ की स्थिति में यह व्यवस्था गंभीर खतरा साबित हो सकती है। निरीक्षण के दौरान छात्र गर्मी और उमस के बीच पढ़ाई करते भी पाए गए।

एक सप्ताह में सुधार नहीं तो हो सकती है कार्रवाई

सीएमओ ने बताया कि दोनों शाखाओं के संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब और सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्धारित समय में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं तो कोचिंग सेंटर को बंद करने सहित अन्य कार्रवाई की जा सकती है।

कहीं मिली खामियां तो कहीं व्यवस्था बेहतर

निरीक्षण के दौरान मेडिटेक इंस्टीट्यूट में भी फायर सेफ्टी सिस्टम वर्ष 2014 से एक्सपायर पाया गया। हालांकि अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, लेकिन संस्थान प्रबंधन को तत्काल सुरक्षा संबंधी खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच की शुरुआत सिविल लाइन स्थित ज्ञान कुंज अकादमी से हुई, जहां फायर सिस्टम, निकास द्वार और दस्तावेजी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

वहीं आरपीएस एकेडमी भी निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों पर खरी उतरी। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में शहर के अन्य कोचिंग सेंटरों की भी व्यापक जांच की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button