Betul News: राष्ट्रपति का काफिला चक्कर रोड से होते हुए स्टेडियम पहुंचेगा!

डिवाइडर हटने के बाद यही मार्ग फाईनल होने की संभावना

Betul News: बैतूल (सांझवीर टाईम्स)। आगामी 18 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बैतूल दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिले में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें और निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रपति के काफिले के संभावित रूट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति का काफिला फोरलेन मार्ग से तितली चौक होते हुए चक्कर रोड के रास्ते कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकता है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक अधिकृत रूप से अंतिम रूट की घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद चक्कर रोड पर स्थित डिवाइडरों को हटाए जाने के बाद इस मार्ग को लेकर अटकलें और मजबूत हो गई हैं।

 

बताया जा रहा है कि प्रशासन ने पहले मिलानपुर, बैतूल बाजार और कर्बला मार्ग को भी संभावित रूट के रूप में चिन्हित किया था, लेकिन इन मार्गों पर अधिक यातायात दबाव तथा कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य चलने के कारण इन्हें कम उपयुक्त माना गया। ऐसे में फोरलेन से चक्कर रोड और कोठी बाजार होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाला मार्ग अधिक सुविधाजनक माना जा रहा है।

राष्ट्रपति का कार्यक्रम शहर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में प्रस्तावित है। दौरे के दौरान राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। ऐसे में प्रशासन को एक साथ तीन अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा और आवागमन को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं करनी पड़ रही हैं।

प्रशासनिक अमला सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर रूट, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात डायवर्जन और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी अभूतपूर्व स्तर पर रखी जा रही है। हालांकि काफिले का अंतिम रूट आधिकारिक स्वीकृति के बाद ही तय माना जाएगा, लेकिन चक्कर रोड पर की जा रही तैयारियां इस मार्ग को लेकर संभावनाओं को मजबूत कर रही हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button