Maa Bhadrakali: Video: मां भद्रकाली के स्वागत में बरसी फूलों की वर्षा, भक्ति में सराबोर हुआ शहर

बीजासनी माता मंदिर समिति ने पुष्पवर्षा और महाआरती से किया मां का अभिनंदन, सड़क पर बिछ गईं फूलों की पंखुड़ियां

Maa Bhadrakali: बैतूल। मां की भक्ति, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब विवेकानंद वार्ड की आराध्य मां भद्रकाली की ऐतिहासिक विसर्जन यात्रा आबकारी रोड स्थित बीजासनी माता मंदिर के संस्थापक स्व. पं. दीपक शर्मा के निवास के सामने पहुंची। रात 11.30 बजे मां के आगमन पर ऐसा भव्य स्वागत किया गया कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। चारों ओर से बरसते फूलों और आकर्षक सजावटी आतिशी रोशनी के बीच मां भद्रकाली के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

 

बीती रात 8 बजे साईं मंदिर के पास से मां भद्रकाली की विसर्जन यात्रा का शुभारंभ हुआ। ढोल-नगाड़ों, जयकारों और मां के जयघोष के बीच निकली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे ही मां भद्रकाली की प्रतिमा बीजासनी माता मंदिर समिति के स्वागत स्थल पर पहुंची, पुष्पवर्षा से मां का अभिनंदन किया गया। देखते ही देखते सड़क फूलों की पंखुड़ियों से पट गई। श्रद्धा से नतमस्तक भक्त मां के जयकारे लगाते रहे और पूरा क्षेत्र देवीमय हो गया।

महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

मां भद्रकाली के स्वागत में बीजासनी माता मंदिर समिति की ओर से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। करीब एक घंटे तक चले इस भक्तिमय आयोजन में शहर के हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आरती के दौरान मां की आराधना में लीन भक्तों के चेहरों पर श्रद्धा और उल्लास देखते ही बन रहा था।

मां के दर्शन और आरती में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से हजारों श्रद्धालुओं को पोहा और फ्रूटी की प्रसादी वितरित की गई। मां के स्वागत में उमड़े भक्तों के लिए प्रसादी सेवा भी आस्था और समर्पण का प्रतीक बनी।

स्व. पं. दीपक शर्मा की परंपरा को रखा जीवंत

बीजासनी माता मंदिर समिति की ओर से मां भद्रकाली की विसर्जन यात्रा के स्वागत की यह परंपरा स्व. पं. दीपक शर्मा की अगुवाई में प्रारंभ हुई थी। समिति ने इस वर्ष भी उसी श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ परंपरा का निर्वहन किया। भव्य पुष्पवर्षा, महाआरती और प्रसादी वितरण के माध्यम से मां के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की।

शुक्रवार दोपहर 12 बजे कोसमी डैम में मां भद्रकाली की प्रतिमा का विसर्जन कर भावपूर्ण विदाई दी गई। मां के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष पुन: आगमन की कामना की।

इस दौरान बीजासनी माता मंदिर समिति के धीरू शर्मा, सिद्धिक पटेल, अभिषेक( मोंटू) शर्मा, सुनील हिरानी, डॉ. राजेश अरोरा, शिव गंगारे, गम्फू मिश्रा, गज्जू गौचंद, गौरव शर्मा, मनोज अग्निहोत्री, राहुल अग्निहोत्री, प्रतीक शाह, कपिल देशमुख, अभय खंडाग्रे, रमित कपूर, छोटू खंडेलवाल, मंडू खंडेलवाल, पंकज सोनी, लोकेश पगारिया, रिंकू किलेदार, राहुल अरोरा, राहुल पारधे, कैलाश अमझरे, हर्ष मालवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button