Betul News: पानी के टांके की सेंटरिंग खोलने टैंक में उतरे दो भाइयों की दम घुटने से मौत,एक ग्रामीण गंभीर

Betul News: मुलताई। भगतसिंह वार्ड में स्थित लान के बाजू वाली गली में निर्माणाधीन मकान के पानी के टांके की सेंटरिंग खोलने टैंक में उतरे दो भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई।

भगतसिंह वार्ड में ग्राम परमंडल निवासी ग्रामीण के मकान का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य स्थल पर मकान मालिक द्वारा पानी के टांके का निर्माण कराया था। टांके में लगी सेंटरिंग खोलने के लिए दो सगे भाई के साथ एक मजदूर पहुंचा था।

ग्राम डीवटिया निवासी विजय पिता धुंधलाल पवार 38 साल शाम 5 बजे सेंटरिंग खोलना वॉटर टैंक में नीचे उतरा। विजय ने काफी देर तक आवाज नहीं दी तो विजय का छोटा भाई संजय 32 साल भी टैंक में उतरा। दोनों की देर तक आवाज नहीं आई तो सेंटरिंग खोलना साथ जगए मुकेश परिहार ने टांके के ढक्कन से देखा तो संजय और विजय बेहोश पड़े थे। दोनों भाइयों को बेहोश देख मुकेश को घबराहट होने लगी। मुकेश ने आवाज देकर आसपास के लोगों को बुलाया और घटना की जानकारी दी।

सबसे पहले मोहल्ले वालों ने मुकेश को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीआई नरेंद्र सिंह परिहार पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और मोहल्ले वालों की मदद से दोनों भाइयों को टांके से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत संजय और विजय को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बारिया एसडीओपी एसके सिंह अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में रो रो कर उनका बुरा हाल था।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button