Betul Samachar: सड़क पर उतरे आरटीओ, दस्तावेज जांच में खामियां उजागर

Betul Samachar: RTO took to the streets, flaws in document verification exposed

लंबे समय बाद आरटीओ की टीम ने शहर में जांच की, दर्जनों आटों चालकों पर भी कार्रवाई

Betul Samachar: बैतूल। सोमवार सुबह जैसे ही आरटीओ का वाहन लल्ली चौक पर खड़ा नजर आया। ऑटो चालकों के कान खड़े हो गए, लेकिन सच्चाई भी यही है कि आरटीओ कार्यवाही का मन बनाकर ही सड़क पर उतरे थे। शहर के विभिन्न ऑटो स्टैंड पर पहुंचकर जब दस्तावेजों की चैकिंग शुरू की गई तो दर्जन भर से ज्यादा ऑटो कार्यवाही की जद में आ गए। एक-एक कर सभी ऑटो कार्यालय परिसर में ले जाकर खड़े कर दिए गए। बिना दस्तावेजों के सड़कों पर फर्राटे भर रहे ऑटो चालकों को दो टूक कह दिया गया है कि दस्तावेज कम्प्लीट करवाइए और अपना ऑटो वापस ले जाइए।

वाट्स एप ग्रुप पर चलने लगे मेसेज, घनघनाने लगे फोन

सोमवार सुबह जैसे ही आरटीओ अनुराग शुक्ला ने कार्यवाही शुरू की ऑटो चालकों में हड़कम्प मच गया। खासतौर से स्कूली बच्चे लाने ले जाने वाले ऑटो चालकों में कार्यवाही का डर ज्यादा नजर आया। देखते ही देखते चालकों के वाट्सएप ग्रुप पर आरटीओ की आमद के मैसेज फारवर्ड होने शुरू हो गए। एक दूसरे को फोन कर बताया जाने लगा कि आरटीओ की कार्यवाही कहां चल रही है। ऐसे में कई ऑटो चालक सतर्क हो गए और उन्होंने अपने अपने ऑटो सेफ कर लिए थे।

आरटीओ ने लल्ली चौक, बस स्टैंड, कारगिल चौक, गेंदा चौक सहित कई ऑटो स्टैंड पर दबिश दी और बिना दस्तावेज चल रहे मैजिक वाहनों सहित करीब दर्जन भर ऑटो पकड़ कर आरटीओ कार्यालय भेज दिए गए। आरटीओ अनुराग शुक्ला ने स्कूल बसों पर भी कार्रवाई की। उन्होंने चेकिंग के दौरान ग्राम मांडवी और सांईखेड़ा रोड पर दो स्कूल बसों की चेकिंग की, जिसमें परमिट का न होना सामने आया। उन्होंने दोनों बसों की जब्ती की कार्रवाई की है।

एजेंटों के पास बढ़ा काम, कार्यालय पहुंचे ऑटो चालक

आरटीओ की कार्यवाही के बाद अपने दस्तावेज तैयार करवाए जाने के लिए आरटीओ एजेंटों के पास भी काम बढ़ गया है। दोपहर होते होते कई ऑटो चालकों ने एजेंटों से सम्पर्क करना शुरू कर दिया था। किसी के पास परमिट नहीं था तो किसी के पास फिटनेस की सामने आई। यहां तक कि ऑटो चालक बीमे को लेकर भी परेशान नजर आ रहे थे।

समझा जा सकता है कि शहर में परिवहन नियमों को लेकर ऑटो चालक कितने गम्भीर हैं। आरटीओ की ऐसी कार्यवाही यदि महीने में दो बार भी की जाए तो काफी हद तक स्थिति सुधर भी सकती है और राजस्व में वृद्धि भी हो सकती है। फिलहाल सभी ऑटो चालकों को चेतावनी दी है कि अपने दस्तावेजों को दुरुस्त करवा लिए जाए। आरटीओ के मुताबिक कार्रवाई सतत रूप से आगे भी जारी रहेगी।

इनका कहना….

एक दर्जन आटो बिना परमिट, बीमा और फीटनेस के पाए गए है। जिन्हें आरटीओ कार्यालय में खड़ा करवा गया है। आटो चालकों को दस्तावेज बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई प्रति सप्ताह की जाएगी।

अनुराग शुक्ला, जिला परिवहन अधिकारी बैतूल।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button