Betul Samachar: खाद है गोदामों में, लेकिन पोर्टल पर ‘गायब’! कूपन संकट से किसान परेशान

स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद नहीं मिल रहा वितरण कूपन, समितियों से बैरंग लौट रहे किसान

Betul Samachar: बैतूल। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों को खाद वितरण व्यवस्था में तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर प्रशासन जिले की सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त भंडार होने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाद वितरण के लिए उपयोग किए जाने वाले ऑनलाइन पोर्टल पर स्टॉक की जानकारी सही तरीके से प्रदर्शित नहीं हो रही है। इसके कारण किसानों को खाद प्राप्त करने के लिए आवश्यक कूपन नहीं मिल पा रहे हैं और उन्हें बार-बार समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

किसानों के अनुसार जिले की लगभग सभी 91 सहकारी समितियों में यह समस्या देखने को मिल रही है। किसान खाद लेने के लिए समिति पहुंचते हैं तो गोदाम में खाद उपलब्ध रहती है, लेकिन पोर्टल पर स्टॉक शून्य या गायब दिखाई देता है। परिणामस्वरूप वितरण कूपन जारी नहीं हो पाता और किसानों को बिना खाद लिए वापस लौटना पड़ता है।

निजी केंद्रों पर खर्च, फिर भी नहीं मिल रहा लाभ

भैंसदेही क्षेत्र के किसान अनुराग ने बताया कि कई किसान निजी कंप्यूटर केंद्रों से 50 रुपये शुल्क देकर कूपन निकलवा रहे हैं। लेकिन पोर्टल पर स्टॉक नहीं दिखने के कारण इन कूपनों का उपयोग नहीं हो पाता। 24 घंटे की वैधता पूरी होने पर कूपन स्वत: निरस्त हो जाता है और किसानों को दोबारा प्रक्रिया अपनानी पड़ती है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।

अधिकारियों ने मानी तकनीकी दिक्कत

जिला स्तर के अधिकारी भी समस्या से पूरी तरह इनकार नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश के कई जिलों में पोर्टल संबंधी तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। कभी स्टॉक दिखाई देता है तो कभी नहीं, हालांकि उनका दावा है कि खाद वितरण का कार्य लगातार जारी है और किसानों को खाद उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बारिश से पहले समाधान की मांग

किसान सुनील सराटकर, का कहना है कि खरीफ फसलों की बुवाई के बाद खाद की आवश्यकता बढ़ जाती है। ऐसे समय में पोर्टल की खामियों के कारण वितरण व्यवस्था प्रभावित होना चिंता का विषय है। किसानों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी तत्काल उच्च स्तर पर पत्राचार कर तकनीकी समस्या का स्थायी समाधान करवाएं, ताकि बारिश के मौसम में खाद वितरण सुचारू रूप से हो सके। समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो किसानों की मेहनत और फसल उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

इनका कहना

किसी किसी समितियों में ऐसी दिक्कतें आ रही हैं। पोर्टल पर स्टॉक नहीं शो हो रहा है। खामियों को दुरुस्त कराया जा रहा है।

प्रदीप गिरेवाल
जिला खाद विपणन अधिकारी बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button