Home Stay: जिले का पहला होम स्टे ग्राम बांचा में तैयार, ग्रामीण परिवेश को पर्यटन से जोड़ने की परिकल्पना होगी साकार

Home Stay: The first home stay of the district is ready in village Bancha, the vision of connecting rural environment with tourism will come true.

Home Stay: बैतूल।। पर्यटन भारत के ग्रामीण आध्यात्म, संस्कृति एवं परम्पराओं से आत्मसात होने के प्रभावी माध्यम के तहत बैतूल जिले के आदर्श ग्राम बाँचा को पर्यटन से जोड़ने की परिकल्पना साकार रूप ले रही है। यहाँ आकर लोग जहां ग्रामीण परिवेश , रीति रिवाज, थीं सहन से सीधे रूबरू होंगे बल्कि स्टे होम के जरिये लोगों के रुकने, ठहरने , खाने पीने की भी पूरी व्यवस्था पर्यटन विभाग द्वारा की जा रही है। जिले के पहले और प्रदेश के तीसरे स्टे होम का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। जल्द ही इसकी ओन लाइन बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। इसी के साथ आदर्शग्राम बाँचा भी देश के ग्राम्य पर्यटन के नक्शे में जुड़ जाएगा।

गांव की मिट्टी, जंगल झरनों से रूबरू होंगे पर्यटक

जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर की देखरेख में ग्राम बाँचा में होम स्टे का कार्य अब अंतिम चरणों मे पहुंच रहा है। श्री नागर बताते हैं कि, ग्राम्य भारत आज भी हमे अपनी जड़ों से जोड़ता है। दो वर्ष पूर्व बी2वी संस्था के मनीष जी भारत भारती आये थे। स्वावलंबी ग्राम को ग्राम्य पर्यटन से जोड़ने की परिकल्पना को साकार करने की सोच आज मूर्त रूप ले रही है।

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से कार्य प्रारंभ हुआ और यह सपना शीघ्र पूर्ण होने जा रहा है।ग्राम बाँचा में 8 होम स्टे बनकर तैयार है और ग्राम बजर वाड़ा में दस। जहां पर्यटकों के रुकने ठहरने की पूरी की पूरी व्यवस्था ग्रामीण परिवेश के मुताबिक की गई हैं। यहां आकर पर्यटक गांव की मिट्टी, जंगल, झरने , लहलहाते खेत, देशी जैविक भोजन,और लोकगीत सहित ग्राम्य संस्कृति से परिचित होंगे।

गोबर से लिपा फर्श और दीवारें, लकड़ी की छत करेगी आकर्षित

सच्चा भारत गांवो में बसता है। ग्रामीण परिवेश से हम सभी भली भांति परिचित भी हैं। यही झलक पर्यटन विभाग द्वारा ग्राम बाँचा और बजर वाड़ा में पर्यटकों को देखने को मिलेगी, पर्यटन की दृष्टि से जो होम स्टे तैयार किये जा रहे हैं उनमें गोबर से लिपी दीवारें और फर्श के अलावा लकड़ी फूंस की बनी हुई छत नजर आएगी।

दीवारों पर सफेद चुने से बनी कलाकृतियां पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए काफी हैं। पर्यटकों को ग्रामीण इलाकों के पारंपरिक भोजन का स्वाद मिले इसकी पूरी व्यवस्था तक कि जा रही है। जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नगर बताते हैं कि, पर्यटन विभाग का यह प्रयास निश्चित रूप से पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा जिससे पर्यटन विभाग की आय बढ़ने के साथ साथ शासन को भी राजस्व का फायदा मिलेगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button