Betul Balajipuram Mandir: मंदिर कर्मचारियों-श्रद्धालुओं के विवाद में दोनों पक्ष पर एफआईआर

मंदिर में भक्तों का प्रवेश बंद, लोगों का विरोध भी आया सामने

Betul Balajipuram Mandir: बैतूल (सांझवीर टाईम्स)। बालाजीपुरम मंडी परिसर में जूता स्टेंड को लेकर मंदिर कर्मचारियों और श्रद्धालुओं के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ गया है। विरोध स्वरूप मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाकर मंदिर बंद कर दिया है। इस बीच पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से शुक्रवार अपरान्ह 4.30 बजे पत्रकारवार्ता भी रखी है। इसमें उज्जैन के महंत प्रेम प्ररमानंद जी महाराज पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे। दूसरी तरफ प्रबंधक द्वारा मंदिर का भी विरोध हो रहा है। लोगों का कहना है कि मंदिर बंदकर श्रद्धालुओं का प्रवेश रौकना मानवता के खिलाफ है।

गुरूवार को दोपहर बालाजीपुरम मंदिर के जूता स्टेंड पर कर्मचारी सुनील झागड़े और दर्शन करने आएं बैतूल के सदर निवासी हरभजन सिंह ने जूते-चप्पल उतारने को लेकर विवाद हो गया था। यह मामला बाद में मारपीट तक पहुंच गया। कर्मचारी सुनील का आरोप था कि हरभजन सिंह जूते-चप्पल लेने वापस आए तो शुल्क मांगने पर विवाद करने लगे। इस बात को लेकर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी गई।

लोगों ने बीच बचाव किया तो उनसे भी मारपीट की। जबकि दूसरा पक्ष हरभजन सिंह पिता चंदन सिंह, निवासी भगतसिंह वार्ड सदर का आरोप है कि वह अपने परिवार के साथ बालाजीपुरम में दर्शन करने गया था। मंदिर से वापस आने पर कर्मचारी सुनील का कहना था कि तुम लोग वहीं जिन्होंने कुछ दिन पहले मारा था, इसी बात को लेकर कर्मचारियों ने गाली देकर साथी निहाल सिंह के साथ मारपीट की। उसे डंडे से पीटा।

आवाज सुनकर वे और मामा बलवीर सिंह गए, तब उसे छुड़ाया। दूसरे पक्ष का आरोप है कि मंदिर के कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की। बैतूल बाजार पुलिस ने इस मामले में मंदिर कर्मचारी सुनील जागड़े की रिपोर्ट पर निहाल सिंह एवं अन्य पर और निहाल सिंह की रिपोर्ट पर सुनील और अन्य पर अप.क्र.173/26 धारा 296(बी),115(2),351(2),3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मंदिर बंद करने पर नाराजगी आई सामने

इधर बालाजीपुर मंदिर बंद होने पर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों और अन्य लोगों की नाराजगी भी सामने आई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता जितेन्द्र कपूर ने किसी विवाद या आपराधिक घटना के कारण भगवान के दर्शन बंद करना धर्म, आस्था और मानवता के खिलाफ है।

कपूर ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि मंदिर परिसर में जो घटना हुई है, वह गंभीर है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होना चाहिए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। ऐसे में विवाद का समाधान कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से होना चाहिए, न कि मंदिर के द्वार बंद करके लाखों श्रद्धालुओं को दर्शन से वंचित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बालाजीपुरम केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि हजारों-लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। दूर-दराज से श्रद्धालु भगवान बालाजी के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। मंदिर बंद होने से उन लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, जिनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।

भाजपा नेता ने मंदिर प्रबंधन और संस्थापक सेम वर्मा से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि मंदिर को विरोध या दबाव बनाने का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पूरी तरह उचित है, लेकिन इसके लिए श्रद्धालुओं को दंडित करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं कहा जा सकता।

इनका कहना……

जांच के बाद बैतूलबाजार थाने में दोनों पक्षों पर मारपीट, गाली- गलौच का मामला दर्ज कर लिया है।

सुनील लाटा, एसडीपीओ, बैतूल।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button