Betul News: पटरी पार की 10 हजार की आबादी पर रेल दीवार का साया!

रेल्वे विस्तार कार्य से बढ़ी तीन वार्ड के लोगों की चिंता, वैकल्पिक मार्ग ना होने से आवागमन पर संकट

Betul News: बैतूल। रेलवे स्टेशन पर तीसरी एवं चौथी रेल लाइन के विस्तार कार्य के तहत बनाए जा रहे नए प्लेटफार्म अब रामनगर और जाकिर हुसैन वार्ड के निवासियों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गए हैं। रेलवे द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से स्टेशन क्षेत्र और आवासीय बस्तियों के बीच दीवार निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस निर्माण कार्य के कारण उनके घरों तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्ग बंद होने की स्थिति में हैं, जिससे सैकड़ों परिवारों के सामने आवागमन का गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।

बस्ती में प्रवेश का कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि बस्ती में प्रवेश के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नागरिकों ने रेलवे से जनहित को ध्यान में रखते हुए उचित मार्ग या वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।

सूत्रों के मुताबिक विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने नागरिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए रेलवे अधिकारियों से चर्चा की है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया है कि उनकी समस्या के समाधान के लिए रेलवे प्रशासन से समन्वय कर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल क्षेत्र के लोग रेलवे और प्रशासन के निर्णय पर नजर बनाए हुए हैं।

विधायक को बताई वार्डों के लोगों ने समस्या

जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा पूर्व में भी क्षेत्र में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया था, लेकिन लोगों की सुविधा को देखते हुए कुछ स्थानों पर आने-जाने के लिए रास्ते छोड़े गए थे। अब रेलवे विभाग उन स्थानों को भी बंद करने की तैयारी कर रहा है। इससे रामनगर और जाकिर हुसैन वार्ड में रहने वाले नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

शनिवार को क्षेत्र के नागरिकों ने बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया। नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में सैकड़ों परिवार वर्षों से निवास कर रहे हैं और शहर से संपर्क के लिए वर्तमान में जिन मार्गों का उपयोग किया जाता है, उन्हीं पर दीवार खड़ी की जा रही है। यदि ये रास्ते बंद हो गए तो लोगों का अपने घरों तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button