Betul Samachar: कोठीबाजार की अंडरग्राउंड पार्किंग अधर में 

गहरी खुदाई के बाद काम ठप पड़ा, शहर के बीचोबीच खुला पड़ा निर्माण स्थल

Betul Samachar: बैतूल। कोठीबाजार में अंडरग्राउंड पार्किंग निर्माण को लेकर नगर पालिका और ठेकेदार की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मौसम विभाग द्वारा प्री-मानसून बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद निर्माण स्थल पर काम पूरी तरह ठप पड़ा है।

बेसमेंट निर्माण के लिए की गई गहरी खुदाई और पेड़ों की कटाई के बाद भी निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है, जिससे आसपास के व्यापारियों और रहवासियों में चिंता बढ़ती जा रही है। इधर आने वाली समस्या को लेकर सीएमओ नवनीत पांडेय ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर बारिश के पूर्व बेसमेंट का काम किसी भी हालत में पूर्ण करने के निर्देश दिए थे।

बड़े नुकसान को लेकर व्यापारियों और रहवासियों में बना डर

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते बेसमेंट में सीमेंट-कंक्रीट का काम शुरू नहीं हुआ तो बारिश के दौरान पूरा गड्ढा पानी से भर जाएगा। इससे आसपास की दुकानों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की नींव कमजोर होने का खतरा पैदा हो सकता है।

व्यापारियों को आशंका है कि लगातार पानी रिसने से बड़े प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंच सकता है और भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने काम शुरू कर शहर के बीचोंबीच अव्यवस्था फैला दी, लेकिन अब वह बेफिक्र नजर आ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर पालिका प्रशासन भी इस लापरवाही मौन क्यों है।

प्रभारी मंत्री और कलेक्टर के निर्देश भी हवा-हवाई

जानकारी के मुताबिक इसके पूर्व सीएम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, सिंगरौली को लगभग एक वर्ष पहले 53 लाख रुपए का ड्रेनेज निर्माण कार्य भी सौंपा गया था, लेकिन कंपनी अब तक 400 मीटर ड्रेनेज निर्माण तक पूरा नहीं कर पाई है। इसके अलावा ढाई करोड़ की पार्किंग का काम अलग से दे दिया गया है। इतनी लापरवाही के बावजूद कंपनी को अन्य निर्माण कार्य दिए जाना और उस पर कोई कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

हाल ही में जिले के प्रभारी मंत्री और कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दे चुके हैं। शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि अधूरे और लापरवाहीपूर्ण कार्यों पर सख्त कार्रवाई की जाए, लेकिन यहां स्थिति उलट दिखाई दे रही है।

यदि काम मे ठेकेदार लापरवाही बरत रहा है तो उसके खिलाफ ब्लैकलिस्ट की कार्यवाही अधिकारियों करना चाहिए। व्यापारियों और रहवासियों का कहना है कि यदि बारिश शुरू होने से पहले काम में तेजी नहीं लाई गई तो अगले चार महीनों तक निर्माण कार्य पूरा होना लगभग असंभव हो जाएगा और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा।

इनका कहना….

इस संबंध में ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। बारिश के पूर्व बेसमेंट का काम किसी भी हालत में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रेनेज की समय सीमा तीन माह बची हुई है। काम पूरा करवाया जाएगा।

नवनीत पांडे, सीएमओ नपा बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button