Betul News: Video: खड़ी बाइक में ब्लास्ट, बाल-बाल बची महिला

बैग में रखे थे एसी गैस के सिलेंडर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Betul News: बैतूल। शहर के तिलक वार्ड में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ सेकंड पहले वहां से गुजर रही एक महिला बाल-बाल बच गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार तिलक वार्ड में एक एसी रिपेयरिंग मैकेनिक अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर गया था। बाइक पर एक बैग टंगा हुआ था, जिसमें एसी में उपयोग होने वाले गैस के छोटे सिलेंडर रखे थे। इसी दौरान अचानक बैग में तेज धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना तेज था कि बैग फट गया और उसमें रखा सामान सड़क पर दूर तक बिखर गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और रहवासी घरों से बाहर निकल आए।

महिला को मिला जीवनदान!

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के कुछ पल पहले ही एक महिला उसी स्थान से होकर गुजरी थी। यदि वह कुछ सेकंड रुक जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी और अधिक तापमान के कारण गैस सिलेंडरों में प्रेशर बढ़ने से ब्लास्ट हुआ होगा। हालांकि धमाके के बाद बाइक में आग नहीं लगी, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों ने सड़कों पर ज्वलनशील और गैस से भरे सिलेंडरों को इस तरह खुले में रखने पर चिंता जताई है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अचानक हुए ब्लास्ट और उसके बाद लोगों की भागदौड़ साफ दिखाई दे रही है। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button