Betul Ki Khabar: शहर के निर्माणाधीन विकास कार्यों पर कलेक्टर की पैनी नजर

गंज मंडी सहित विभिन्न परियोजनाओं में गति लाने के दिए निर्देश, जिला अस्पताल का भी किया औचक निरीक्षण

Betul Ki Khabar: बैतूल। शहरी विकास कार्यों की प्रगति को लेकर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने गुरुवार को नगर का विस्तृत भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शहर में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण गुणवत्ता तथा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही आगामी विकास योजनाओं के लिए संभावित भूमि का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

गंज मंडी निर्माण कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सबसे पहले गंज मंडी क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं संबंधित विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया।

उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। साथ ही उन्होंने मंडी क्षेत्र में दुकानों के सुव्यवस्थित स्थानांतरण तथा व्यापारियों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।कलेक्टर ने कहा कि विकास कार्यों के दौरान आम नागरिकों एवं व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

सदर बाजार एवं बस स्टैंड क्षेत्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

इसके पश्चात कलेक्टर ने सदर बाजार एवं बस स्टैंड क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था, पार्किंग सुविधा तथा साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में सुव्यवस्थित योजना के साथ विकास कार्य किए जाएं, ताकि नागरिकों को सुगम आवागमन एवं बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाए, जिससे दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित हो सके।

भूमि उपयोग और विकास योजनाओं पर भी दिया ध्यान

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए भूमि की उपलब्धता एवं उपयोगिता का भी परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।

इस अवसर पर एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे, तहसीलदार पूनम साहू, नायब तहसीलदार श्याम सिंह उईके सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कलेक्टर को चल रहे कार्यों की विस्तृत प्रगति से अवगत कराया।

जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण से मचा ह?कंप

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जिला अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी सिविल सर्जन से प्राप्त की और व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने बाल वार्ड एवं एसएनसीयू का निरीक्षण कर बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर के सामने स्थित मरीजों के परिजनों के लिए बनाए गए विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया तथा वहां सुविधाओं को और बेहतर बनाने एवं आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button