Betul News: शहर के ड्रेनेज सिस्टम पर अब तक काम नहीं

बारिश में जलभराव से शहरवासी होंगे परेशान

Betul News: बैतूल। बारिश का मौसम आने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हैं, लेकिन शहर के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए नगरपालिका अब तक नींद से नहीं जागी है। नालियों की साफ-सफाई, नालों की सफाई जगह-जगह जल भराव के पानी की निकासी को लेकर अभी तक कोई काम शुरू नहीं किया है। समय पर ड्रेनेज सिस्टम का काम शुरू नहीं हुआ तो शहर की सडक़ें तालाब में तब्दील हो जाएगी और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

प्रतिवर्ष देखने में आता है कि शहर की मुख्य सडक़ें, बाजार क्षेत्र कई जगह वार्डों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है। निचले क्षेत्रों के घरों में बारिश का पानी घुसने लगता है। जल भराव से यातायात प्रभावित हो जाता है। इसके बावजूद भी नगरपालिका ने अब तक कोई सबक नहीं लिया है। शहर के हालात यह है कि कई जगह नालियां चोक है। पानी की निकासी नहीं हो रही है।

सडक़ों पर जहां जलभराव होता है वहां पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे हालात में शहरवासियों को बारिश के दिनों में परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। ड्रेनेज सिस्टम को लेकर अभी तक नगरपालिका ने कोई पहल शुरू नहीं की है। कई बार पार्षदों द्वारा इस मुद्दे को अधिकारियों के सामने रखा, लेकिन पार्षदों की शिकायतों पर भी गंभीरता से अमल नहीं किया जा रहा है।

वार्डों में कई जगह नहीं बनी सडक़ें

शहर के वार्डों में सडक़ों और नालियों की हालत भी बद से बत्तर है। शहर के कई वार्डों में सडक़ें खराब हो गई हैं, लेकिन अभी तक सडक़ों की मरम्मत का काम नहीं हो सका है। बारिश तक सडक़ों का निर्माण कार्य नहीं हुआ तो वार्डवासियों की परेशानी बढ़ेगी। पिछले वर्ष बारिश में सडक़ें उखड़ गई और जगह-जगह गड्ढें पड़ गए।

अब तक नगरपालिका ने सडक़ों के निर्माण को लेकर कोई एक्शन नहीं लिया। अधिकारी केवल आश्वासन देते रह गए हैं। अब शहरवासियों को उम्मीद कम है कि बारिश के पूर्व सडक़ों का निर्माण हो जाएगा। पिछले एक साल से सडक़ें नहीं बन पाई तो एक माह के भीतर सडक़ों का निर्माण होना संभव नहीं है। कुल मिलाकर वार्डवासियों को खराब सडक़ों से जूझना पड़ेगा। कुछ वार्डों में पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी होना हैं, लेकिन यह काम भी अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य केवल फाइलों में दफन होकर रह गया है।

नालों की भी साफ-सफाई नहीं

नगरपालिका ने शहर के प्रमुख नालों की अभी तक साफ-सफाई शुरू नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि नालों की साफ-सफाई के लिए निविदा आमंत्रित की जा रही हैं। 15 मई तक निविदा जारी कर सफाईका काम दिया जाएगा। बारिश के पूर्व सफाई पूरी कर ली जाएगी। प्रतिवर्ष देखने में आता है कि नगरपालिका बारिश के आसपास नालों की सफाई काम शुरू करती है और बारिश होने पर काम को अधूरा ही छोड़ दिया जाता है। नगरपालिका की इस लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगताना पड़ता है।

इनका कहना

– वार्डों में नालियों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। नालों की भी सफाई का काम कुछ ही दिन बाद शुरू कर दिया जाएगा। जहां जल भराव की स्थिति निर्मित होती है वहां भी पानी की निकासी की व्यवस्था बनाएंगे। 

संतोष धनेलिया,स्वच्छता निरीक्षक नगरपालिका बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button