Betul Samachar: धधकते शहर में बांस प्लांट बने खतरा, कई आगजनी घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

बांस प्लांट की वजह से हो चुकी है तीन घटनाएं

Betul Samachar: बैतूल। भीषण गर्मी के बीच जिले में आगजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में आग लगने की घटनाएं आम हो गई हैं, वहीं अब शहर के अंदर भी आग का खतरा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। विशेष चिंता का विषय यह है कि हाल ही में सामने आई आगजनी की कई घटनाओं के पीछे शहर के विभिन्न इलाकों में लगे बांस प्लांट बड़ी वजह बनकर उभर रहे हैं।

हालांकि इस मामले को नगर पालिका सीएमओ ने गम्भीरता से लिया है उनका कहना है कि, आगजनी की घटनाएं उनके भी संज्ञान में आई हैं चूंकि मामला पेड़ों और पर्यावरण से जुड़ा हुआ है। इस सम्बंध में वन विभाग और पर्यावरण प्रेमियों से सम्पर्क किया जाएगा ताकि आम नागरिको पर मंडराते खतरे को टाला जा सके

तीन घटनाएं अब तक आ चुकी सामने,

शहर के चक्कर रोड स्थित जैन दादा वाड़ी के पास लगे बड़े-बड़े बांस प्लांटों में दो बार आग लग चुकी है। इन घटनाओं में आग आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंचने से बाल-बाल बची। आग की चपेट में आकर नगरपालिका की पाइपलाइन तक जल चुकी है, जिससे नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी।

लगभग एक सप्ताह पूर्व आकाशवाणी रोड पर भी बांस प्लांट में आग लगने की घटना सामने आई थी। आग तेजी से फैल रही थी और पास ही स्थित वन विभाग के अधिकारियों के आवास इसकी जद में आने वाले थे। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। वहीं खेड़ी स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में लगे बांस प्लांट में आग लगने से मरीजों और अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई थी। यह घटना बताती है कि बांस प्लांट अब सिर्फ पर्यावरणीय नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी बड़ा खतरा बन चुके हैं।

शहर के चक्कर रोड, काला पाठा रोड, आकाशवाणी रोड और पीडब्ल्यूडी क्षेत्र ऐसे प्रमुख स्थान हैं, जहां बांस के घने और बड़े प्लांट लगे हुए हैं। गर्मी के मौसम में बांस की सूखी पत्तियां नीचे गिरकर अत्यधिक ज्वलनशील हो जाती हैं। ऐसे में छोटी सी चिंगारी भी विकराल आग का रूप ले सकती है। बावजूद इसके, लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी नगरपालिका, वन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

इधर, मौसम विभाग द्वारा लगातार आगजनी को लेकर चेतावनी जारी की जा रही है। मोबाइल संदेशों के माध्यम से नागरिकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। हाल ही में भी शहर के आसपास के वन क्षेत्रों में आग लगने की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर कब प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देगा। यदि समय रहते बांस प्लांटों की सफाई, कटाई या अन्य प्रबंधन नहीं किया गया, तो शहर में किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए अब तत्काल ठोस कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

इनका कहना…

आगजनी की घटनाएं हमारे संज्ञान में हैं। वह विभाग और पर्यावरण प्रेमियों से सम्पर्क कर इस प्रकरण में उचित निर्णय लिए जाएंगे।

नवनीत पांडेय, सीएमओ नपा बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button