IPL Cricket: शाबिर और राहुल आईपीएल में लगा रहे चौके-छक्के

बैतूल पुलिस पर हाथ पर हाथ धर कर बैठी, अब तक एक भी आईपीएल प्रकरण नहीं बने

IPL Cricket: बैतूल। विश्व की सबसे महंगी क्रिकेट लीग आईपीएल को शुरू हुए धीरे-धीरे एक माह का समय बीत रहा है , लेकिन बैतूल पुलिस ने एक भी आईपीएल सटोरियों को दबोचा है। जबकि जानकार बताते हैं कि न सिर्फ बैतूल बल्कि पूरी जिले में आईपीएल सटोरियों की गैंग लगातार मुंबई-नागपुर, अमरावती तक चौके-छक्के लगा रही है। इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर में फिलहाल रामनगर के शाबिर उर्फ शरत और सदर के राहुल का नाम चर्चा में है।

सूत्र बताते हैं कि दोनों ही आईपीएल सटोरियों की इस समय जमकर तूती बोल रही है। पिछले एक माह से राम नगर के शरत और सदर के राहुल जिस तरह से आईपीएल में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह बात बैतूल पुलिस से छिपी नहीं है। कहने को बैतूल में तेज तर्रार अधिकारी मौजूद है, लेकिन एक माह में पुलिस के प्रेसनोट में एक भी आईपीएल सटोरियों पर कार्रवाई का उल्लेख नहीं किया जाना संदेह को जन्म दे रहा है।

पुलिस भले ही दावा करे कि आईपीएल बैतूल में नहीं चल रहा है, लेकिन शाम 7 बजे मुकाबला शुरू होते ही आईपीएल सटोरी अपने मोबाइल पर कारोबार शुरू कर दे रहे हैं। राम नगर के शाबिर उर्फ शरत और सदर के राहुल नाम का आईपीएल सटोरी का काम शाम 7 से रात 12 बजे मैच खत्म होने तक जारी रहता है। सूत्रों के अनुसार दोनों आईपीएल सटोरी टीम के अलावा खिलाड़ियों पर बैतूल के आईपीएल प्रेमियों से लाखों रुपए का सट्टा मोबाइल पर उतार रहे हैं।

यह सट्टा मुंबई, नागपुर और अमरावती में उतारा जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि घर के पास ही दोनों आईपीएल सटोरी गुपचुप मोबाइल पर दाव लगाकर पुलिस की आंख में धूल झोंक रहे हैं। एक माह में भी पुलिस ने इन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। यही वजह है कि पड़ोसी जिले में पुलिस आईपीएल सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवई कर रही है, लेकिन बैतूल जिले में एक माह में एक भी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

इनका कहना…

 मुझे आपके माध्यम से इस बारे में जानकारी मिली है। यदि कहीं आईपीएल का सट्टा चल रहा है तो कार्रवाई के निर्देश देंगे।

वीरेंद्र जैन, एसपी बैतूल 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button