MP Board 10th-12th Result 2026: प्रदेश में बैतूल का दबदबा, 10वीं में 5 और 12 वीं में 1 छात्रा प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 

जिले में 10वीं का 79.70 और 12वीं का 74.01 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

MP Board 10th-12th Result 2026: बैतूल। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणामों में बैतूल का प्रदेश स्तर तक दबदबा देखने को मिला है। हाई स्कूल में पांच विद्यार्थियों द्वारा प्रदेश की टॉपटेन सूची में स्थान बनाया है।

वहीं हायर सेंकेंडरी में बैतूल से एक छात्रा ने प्रदेश की प्रवीण्य सूची में स्थान बनाया है। कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल के एक साथ 4 विद्यार्थी प्रदेश की सूची में स्थान बनाने में कामियाब हुए है। इधर दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शामिल होने पर उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल में शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा जश्न मनाया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र वरकड़े, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सोन्द्र उदयपुरे सहित अन्य अधिकारी और शिक्षका मौजूद थे। अच्छे परीक्षा परिणामों को लेकर उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया।

10वीं इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी

10वीं बोर्ड परील में जिले के पांग विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉपटेन सूची में स्थान प्राप्त किया है, जिसमें उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र गुंजन पिता सुनील देशमुख ने 495 अंक प्राप्त कर पांचया स्थान, यूनिवर्सल इंटरनेशनात पब्लिक स्कूल आमला के छात्र उदित पिता गिरधारी पंवार ने 6वां स्थान, उत्कृार विद्यालय के छात्र शिवम् पिता हेमनराज खोडके ने 491 अंक प्राप्त कर प्रवां स्थान इसी स्कूल के छात्र चन्द्रशेखर पिता नारायण हरमाड़े और छात्रा पीयू पिता बलराम राठौर ने दोनों ने 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10वां स्थान प्राम किया है।

10वीं का 1 प्रतिशत और 12वीं का 5 प्रतिशत परिणाम बढ़ा

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी परीक्षा परिणामों में बैतूल कक्षा 10वीं के नियमित विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 79.70 प्रतिशत रहा। वहीं स्वाध्यायी विद्यार्थियों को 34.57 प्रतिशत रहा। परीक्षा में निवमित विद्यार्थियों की संख्या 16 हजार 322 और स्वाध्यायी विद्यार्थियों की संख्या 3 हजार 437 इस तरह से कुल स कुल दिवार्थियों की संख्या 19 हजार 337 की, जिसमें से 13 हजार 999 विद्याची उत्तीर्ण हुए है। कक्षा 12वीं में कुल 14 हजार 364 विद्याथी दर्ज से जिसमें नियमित विद्यार्थियों की संख्या 12 हजार 185 और स्वाध्यायी विद्यार्थियों की संख्या 2 हजार 396 थी. इसमें से कुल 9 हजार 712 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है।

कक्षा 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 74.01 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार हायर सैकेंडरी का 5 प्रतिशत और हाई स्कूल का 1 प्रतिशत परीक्षा परिणामों में बढ़ोतरी हुई है। यह भी संयोग है कि संभवतः पहली बार एक साथ 5 विद्यार्थियों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है।

12वीं में रूतुजा देशपांडे ने मारी बाजी

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले से 1 छात्रा ने प्रदेश की टॉपटेन सूची में स्थान बनाया है। जानकारी के अनुसार महर्षि दयानंद इंग्लिम स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिचोली की छात्रा ऋतुजा पिता आशीष देशपांडे ने 486 अंक प्रास कर प्रदेश में 7वां स्थान प्रास किया। कक्षा 12वीं में सरकार स्कूल स्कूल से एक भी विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में नहीं आए है। निजी स्कूल के द्वारा प्रदेश की सूची में स्थान बनाएं जाने को लेकर स्कूल में जश्न बनाया गया।

किसान की बेटी ऋतुजा ने किया कमाल

 मेहनत और लगन से बड़े सपने भी साकार हो जाते है, यह साबित किया है महर्ष दयानंद स्फूत की छात्रा ऋतुजा देशपांडे ने। उन्होंने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूचों में साहायां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। ऋतुजा ने कुल 486 अंक प्राप्त किए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के केवल सेल्फ स्टडी के दम पर यह सफलता हासिल की।

नियमित टाइम टेबल और अनुशासन उनकी सफलता की कुंजी रहा। ऋतुजा के पिता आशीष देशपांडे किसान है, जबकि उनकी माता महर्षि दयानंद स्कूल में वाइस प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। माता- पिता ने बताया कि बेटी ने पूरे वर्ष मेहनत और लगन से पढ़ाई की और शिक्षकों का भी अच्छा मार्गदर्शन मिला। ऋतुजा की इस उपलब्धि पर परिवार, स्कूल और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button