Betul Samachar: नागरिकों से पूरा टैक्स, लेकिन पानी अधूरा

पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल

Betul Samachar: बैतूल। शहर में पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका द्वारा पिछले कुछ वर्षों में करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद हालात में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है। एक ओर जहां नागरिकों से जल कर और अन्य टैक्स पेनाल्टी सहित पूरी सख्ती से वसूले जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें नियमित और पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

स्थिति यह है कि शहर के कई हिस्सों में आज भी एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई का पुराना सिस्टम जारी है, जिसे बदलने में नपा अब तक नाकाम रही है।नगर पालिका में कई अधिकारी आए और गए, लेकिन पेयजल संकट का स्थायी समाधान नहीं निकल सका। हालांकि हाल ही में पदस्थ हुए नए सीएमओ की कार्यशैली को लेकर नागरिकों में उम्मीद जगी है कि शायद अब इस गंभीर समस्या की ओर ठोस कदम उठाए जाएंगे और लोगों को राहत मिल सकेगी।

लीकेज और फूटी पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी बर्बाद

शहर में पाइपलाइन लीकेज और फूटने की समस्या आम हो गई है। कई स्थानों पर महीनों से लीकेज ठीक नहीं हो पाए हैं, जिससे हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। कोतवाली से कमानी गेट के बीच पिछले छह महीनों से पाइपलाइन लीकेज बना हुआ है, लेकिन इसे अब तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। यह नगर पालिका की लापरवाही और कमजोर मॉनिटरिंग को उजागर करता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समय पर सुधार कार्य नहीं होता, जिससे पानी की समस्या और गहराती जा रही है। यदि यही हाल रहा तो आने वाले गर्मी के दिनों में जल संकट और विकराल रूप ले सकता है।

पानी की बर्बादी में नागरिकों की भी विशेष भूमिका

इस समस्या के लिए केवल नगर पालिका ही नहीं, बल्कि आम नागरिक भी कहीं न कहीं जिम्मेदार हैं। पानी सप्लाई के दौरान कई इलाकों में लोग नलों में टोंटी नहीं लगाते, जिससे पानी लगातार बहता रहता है। इसके अलावा घरों के सामने सफाई, बागवानी और वाहनों की धुलाई में भी बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बहाया जाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि नागरिक पानी के महत्व को समझें और उसकी बचत के प्रति सजग हों, तो जल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि नगर पालिका सख्त कदम उठाए और नागरिक भी जिम्मेदारी निभाएं, तभी शहर को पानी की समस्या से राहत मिल पाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button