Betul Road Development: वर्क ऑर्डर के बाद भी अधर में चौराहों का चौड़ीकरण 

सालभर से ठप काम, सुविधा मिलने की राह तक रहे आम नागरिक

Betul Road Development:  बैतूल। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के 6 प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए करीब एक वर्ष पूर्व वर्क ऑर्डर जारी किया गया था, लेकिन आज तक इन चौराहों पर काम शुरू नहीं हो सका है।

हालत यह है कि जिन चौराहों को व्यवस्थित और सुगम बनाने की योजना बनाई गई थी, वे आज भी अपनी पुरानी स्थिति में ही बने हुए हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

आश्चर्य इस बात का भी है कि साल भर बाद भी काम शुरू नहीं होने की किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि को फिक्र भी नहीं है। कुल मिलाकर आज भी चौराहे पुराने ढर्रे पर ही नजर आ रहे हैं।

भारी यातायात का दबाव, हादसों को आमंत्रण

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पालिका ने यह कार्य सीएम इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा था। कंपनी को कारगिल चौक, गेंदा चौक, अंबेडकर चौक, पीडब्ल्यूडी चौक, शिवाजी चौक और गणेश चौक का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण करना था। ये सभी चौराहे शहर के प्रमुख और व्यस्ततम स्थानों में गिने जाते हैं, जहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। विशेष रूप से पीडब्ल्यूडी, गेंदा, शिवाजी और अंबेडकर चौक ऐसे हैं, जहां 24 घंटे यातायात का भारी दबाव रहता है। इन स्थानों पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है और थोड़ी सी असावधानी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसके बावजूद काम की शुरुआत न होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा वर्क ऑर्डर जारी करने के बाद उम्मीद जगी थी कि जल्द ही चौराहों की स्थिति सुधरेगी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है। न तो निर्माण कार्य शुरू हुआ है और न ही देरी के कारणों को सार्वजनिक किया गया है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द से जल्द शुरू किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके और नागरिकों को राहत मिल सके।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button