Betul Ki Khabar: अवकाश के दिन भी एक्शन मोड में सीएमओ: वार्डों का दौरा, लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई

गांधी और अर्जुन वार्ड का निरीक्षण, जर्जर सड़कों के टेंडर जल्द, हाथी नाले की सफाई और रिटर्निंग वॉल का प्लान

Betul Ki Khabar: बैतूल। शहर में व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए नगर पालिका के नवागत सीएमओ नवनीत पांडे इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। रविवार जैसे अवकाश के दिन भी उन्होंने फील्ड में उतरकर दो वार्डों का निरीक्षण किया, डूडा की बैठक ली और लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तीन को नोटिस जारी किए।

सीएमओ पांडे ने सुबह गांधी वार्ड और अर्जुन वार्ड का पार्षदों के साथ निरीक्षण किया। गांधी वार्ड में दो सड़कों की हालत बेहद जर्जर पाई गई, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उन्होंने तत्काल सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव तैयार कर बारिश से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

अर्जुन वार्ड में सांसद निवास के पास स्थित नाले का निरीक्षण किया गया, जहां बरसात के दौरान कचरा जमा होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। सीएमओ ने यहां रिटर्निंग वॉल निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर समस्या के स्थायी समाधान की बात कही। इसके बाद उन्होंने हाथी नाले का भी जायजा लिया और बारिश से पहले इसकी सफाई व आवश्यक निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के साथ ही सीएमओ ने डूडा के तहत कर्मचारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें किसी भी स्थिति में लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने आगामी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर भी तैयारियों की समीक्षा की और कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए।

Also Read: Betul Crime News: फेसबुक फ्रेंडशिप से शुरू हुआ प्रेमजाल, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म ,आर्मी जवान गिरफ्तार

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के संकेत

सीएमओ पांडे ने बताया कि नगर पालिका में अनुशासन और कार्यक्षमता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। जांच में सामने आया कि कुछ कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं हैं, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शहर में सफाई, सड़कों और नालों की स्थिति सुधारने के लिए लगातार फील्ड विजिट और मॉनिटरिंग की जा रही है। जिस तरह से सीएमओ स्वयं जमीनी स्तर पर सक्रिय दिख रहे हैं, उससे आम नागरिकों में भी उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में शहर की व्यवस्थाओं में ठोस सुधार देखने को मिलेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button