Betul News: डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए नपा का गिलहरी अभियान

स्वच्छता सर्वेक्षण रैकिंग के पहले नवागत सीएमओ एक और नवाचार

Betul News: बैतूल। आगामी स्वच्छता रैकिंग में बैतूल नपा को सर्वश्रेष्ठ रैकिंग दिलाने के लिए नवागत सीएमओ नवनीत पांडे ने कमर कस ली है। पदभार ग्रहण करने के बाद वे इस मामले को लेकर लगातार मानीटरिंग कर रहे हैं। सीएमओ ने बैतूल शहर के लोगों को जागरूक करने और शहर की अच्छी रैकिंग के लिए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन अभियान को नया नाम दिया है। गिलहरी अभियान के माध्यम से अब लोगों को न सिर्फ गीला और सूखा कचरा डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा,बल्कि अपने आसपास की साफ सफाई के लिए जागरूक भी किया जाएगा।

 सीएमओ नवनीत पांडे सांझवीर टाईम्स से विशेष चर्चा करते बताया कि पिछले दिनों कचरा संग्रहण करने वालों की बैठक लेकर स्वच्छता रैकिंग में बैतूल को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिलाने की हिदायत दी गई है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि स्वच्छता रैकिंग में सुधार के लिए गिलहरी अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान में गिलहरी का नाम देने के पीछे अपना मकसद बताया कि गिलहरी अपनी साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान देती है और काफी फुर्तली भी होती है, इसलिए अभियान का नाम गिलहरी से जोड़कर रखा है।

सर्वे तक जारी रहेगा अभियान

उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव से स्वच्छता रैकिंग जारी रहते तक शहर के सभी 33 वार्डों में लोगों को प्रेरित करने के लिए गिलहरी अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग डालने के लिए प्रेरित करेंगे। सीएमओ ने बताया कि गीला कचरा 17-18 टन और सूखा कचरा 10 से 11 टन निकलने की उम्मीद है। दोनों कचरा का औसतन 35 टन है। इसे 39 डोर टू डोर वाहन और पांच टै्रक्टर ट्राली से निकाला जाएगा।

कचरा संग्रहण का टेंडर रीनिवल

सीएमओ ने बताया कि शहर में कचरा संग्रहण और साफ-सफाई के लिए टेंडर रीनिवल किया गया है। वर्तमान ओम सांई कंट्रक्शन कंपनी का टेंडर पास हुआ है। यह कंपनी पिछले दो वर्ष से शहर में साफ सफाई और कचरा संग्रहण कर रही है। तीसरी बार हुए टेंडर में दो अन्य निविदाकर्ताओं की शर्ते पूरी नहीं हो पाई, इसलिए ओम सांई विजन के लिए टेंडर रीनिवल किया गया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button