Betul Ki Khabar: इस बार 250 करोड़ का होगा नगर सरकार का बजट 

पुरानी योजनाओं को जोडऩे के बावजूद पिछले वर्ष से 70 करोड़ कम होंगे खर्च, पीआईसी -सम्मेलन में मिलेगी मंजूरी

Betul Ki Khabar: बैतूल। जिला मुख्यालय की नगरपालिका का बजट इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा लगभग 70 लाख रुपए कम का होगा। पुरानी योजनाओं को शामिल करने के बावजूद अनुमानित बजट कम हो रहा है, इसके लिए कई तरह के कारण बताए जा रहे हैं। हालांकि नगर सरकार 250 करोड़ रुपए का बजट शहर के लोगों के लिए अगले सप्ताह तक पीआई और फिर परिषद के सम्मेलन में रखेगी।

इस बार के बजट की खासियत यह है कि राशि कम होने के बावजूद शहर विकास में कमी नहीं होने दी जाएगी। शुद्ध 250 करोड़ का बजट में नगरपालिका को लगभग 20 लाख से अधिक का फायदा मिलने का अनुमान जताया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-2026 का बजट पेश करने में नगरपालिका इस बार लेट हो गई है। बताया जा रहा है कि बैतूल में नगरपालिका में सीएमओ को स्थाई नियुक्ति नहीं होने के कारण काफी विलंब हो रहा है।

संभवत: अगले सप्ताह तक नए सीएमओ की नियुक्त होते ही पहले पीआईसी और फिर सम्मेलन में वित्तीय वर्ष के बजट को पार्षदों के सामने रख सकती है। बताया जा रहा है कि नगरपालिका बजट के अलावा अन्य प्रमुख विषयों को भी पीआईसी में शामिल करने की तैयारी कर रही है ताकि शहर विकास में कोई कमी न रहे।

सबसे अधिक फोकस अमृत पर

नगरपालिका के बजट की खासियत यह है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार अमृत में कम राशि खर्च की जाएगी,लेकिन फिर भी अमृत योजना में ही सर्वाधिक बजट पेश करने की तैयारी की जा रही है। नपा के सूत्रों की माने तो पिछले वर्ष अमृत योजना पर कुल 125 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। इस बार भी अमृत योजना पर सर्वाधिक प्राथमिकता देते हुए 100 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया जा रहा है। इस राशि से शहर के ड्रेनेज सिस्टम, सीवरेज लाइन डालने के भी काम शुरू हो सकेंगे। इसी वजह नजर नगरपालिका अगले सप्ताह वित्तीय वर्ष के बजट में सर्वाधिक राशि खर्च करने के लिए तैयारी कर रही है।

सिविल कार्यों पर अभी भी संशय

वित्तीय वर्ष के बजट में बड़े पैमाने पर सिविल कार्य होते आए हैं, लेकिन इस बार नगरपालिका की वित्तीय स्थिति को देखते हुए सिविल कार्यों में कमी आने की संभावना है। बताया जाता है कि पार्षदों की नाराजगी दूर करने के लिए शहर के कुछ वार्डों में सीसी सडक़, डामरीकरण और अन्य सिविल कार्य किए जा सकते हैं। नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के पहले पार्षदों को सुख करने यदि थोक बंद प्रस्ताव लिए गए तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी, लेकिन वित्तीय स्थिति गड़बड़ाने के कारण नगरपालिका थोक बंद सिविल कार्य को शायद ही बजट में शामिल करें। बताया यह भी जा रहा है कि पुराने वित्तीय वर्ष में जो कार्य नहीं हो पाए हैं उन्हें नए वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल कर लिया जाएगा, इससे पार्षदों की नाराजगी भी दूर हो सकती है।

विभागों को भी मिलेगा बजट, फिर भी लाभ

नए वित्तीय वर्ष के बजट में नगरपालिका अपने अधिनस्थ आने वाले सभी विभागों के लिए थोक बंद बजट जारी कर रही है। जिसमें सर्वाधिक बजट लोक निर्माण शाखा को आवंटित किया जाएगा। यह शाखा निर्माण कार्यों से जुड़ी है इसलिए अमृत के बाद सबसे ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। इसके बाद स्वच्छता शाखा को उपलब्धता के आधार पर बजट दिया जाएगा। वैसे लोक निर्माण और स्वच्छता पर सबसे अधिक बजट खर्च करने की तैयारी है। इसके अलावा जल शाखा, सामान्य प्रशासन, महिला बाल विकास, उद्यानिकी सहित अन्य शाखाओं को बजट दिया जाएगा। कुल 250 करोड़ के बजट पेश करने के बाद भी नगरपालिका लगभग 25 लाख रुपए फायदे में रह सकती है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button