Betul News: सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि देने दिग्गजों का बैतूल आगमन

कई मंत्री पहुंचे, सीएम और विधानसभा अध्यक्ष भी शीघ्र आएंगे
Betul News: बैतूल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं आरडी पब्लिक स्कूल की संचालिका रितु खंडेलवाल की पुत्री सुरभि के असमायिक निधन के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। बुधवार शाम को शोक मग्रमाहौल में सुरभि का मोक्षधाम कोठीबाजार में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन का समाचार मिलने के बाद प्रदेश के अनेक दिग्गजों ने शोक जताया है। इसके बाद वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आवास पर शोक जताने बैतूल पहुंच रहे हैं।

गुरुवार सुबह सबसे पहले प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र भोपाल से सड़क मार्ग से बैतूल पहुंचे। उन्होंने सिविल लाइन स्थिति खंडेलवाल आवास पर पहुंचकर सुरभि खंडेलवाल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके पिता और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल को ढंढास बंधाया। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद दोपहर मेें जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी सड़क मार्ग से बैतूल पहुंचे।
उन्होंने खंडेलवाल आवास पर सुरभि के छायाचित्र के समक्ष पुष्पांजलि आर्पित कर खंडेलवाल एवं उनके परिजनों से भेंटकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। सिलावट ने दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना भी की। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अपरान्ह 4.30 बजे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी बैतूल पहुंचे। उन्होंने सिविल लाइन स्थिति खंडेलवाल के आवास पहुंचकर पुत्री की निधन पर शोक जताया।

वीआईपी आगमन से प्रशासन अलर्ट मोड पर
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री के निधन के बाद शोक संवेदना जाहिर करने के लिए प्रदेश के दिग्गज नेताओं के बैतूल आगमन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। खंडेलवाल आवास के पास बेरिकेडिंग कर व्यवस्थाएं बनाने में लगे हैं।
बताया जाता है कि सीएम डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत भाजपा और कांग्रेस के भी कई दिग्गजों का आगमन आगामी में दिनों में होने वाला है। इसी को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था बनाने में लगे हैं। गुरुवार को कमिश्रर कृष्ण गोपाल तिवारी भी बैतूल पहुंचे। वे शासकीय कार्यक्रम के अलावा दिग्गजों के बैतूल आगमन को लेकर जानकारी भी लेंगे।




