Betul Ki Khabar: सट्टा किंग शहबाज की अकूत संपत्ति को लेकर बड़े सवाल

लग्जरी लाइफ स्टाइल और मुंबई-दुबई कनेक्शन की चर्चा एक बार फिर तेज
Betul Ki Khabar: बैतूल। भैंसदेही में इन दिनों एक नाम तेजी से चर्चाओं में बना हुआ है। शहर में सट्टा किंग के नाम से पहचाने जाने वाले शाहबाज को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि कभी साधारण जीवन जीने वाला यह युवक आज लाखों-करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी जीवनशैली का मालिक बन चुका है।
सूत्रों के अनुसार आईपीएल के दौरान सट्टे के कथित कारोबार से जुड़ने के बाद शाहबाज की आर्थिक स्थिति में अचानक बड़ा बदलाव आया। शहर में यह भी कहा जा रहा है कि आज उसके पास महंगी गाड़ियां, आलीशान संपत्ति और शाही शौक हैं, जो किसी बड़े कारोबारी से कम नहीं हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि शाहबाज का आना-जाना मुंबई और दुबई जैसे शहरों में लगातार बना रहता है, जिससे उनके नेटवर्क को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
वहीं कुछ लोग यह भी दावा करते हैं कि हाल ही में शहर में करोड़ों रुपये की कीमत वाला एक मकान खरीदने का सौदा भी चर्चा में रहा, हालांकि वह पूरा नहीं हो सका। शहर के कई लोगों का कहना है कि जिनके पास पहले सीमित संसाधन थे, वे अचानक बड़ी-बड़ी संपत्तियों के मालिक बनते नजर आ रहे हैं, जिससे पूरे मामले को लेकर संदेह और गहराता जा रहा है। ऐसे में लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी रकम का स्रोत क्या है।
यदि संबंधित एजेंसियों द्वारा बैंक खातों और संपत्तियों की निष्पक्ष जांच की जाती है, तो इस मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। वैसे भैंसदेही में शहबाज को लेकर अकूत संपत्ति के पीछे कहीं न कहीं आईपीएल का बड़ा खेल है। पुलिस की भूमिका को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं कि कार्रवाई के नाम पर कब तक खानापूर्ति होते रहेगी?
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




