Betul Accident News: Video: मालेगांव के पास अनियंत्रित होकर कार पलटी, युवती की दर्दनाक मौत, माता-पिता गम्भीर

Betul Accident News: मुलताई। नेशनल हाईवे पर ग्राम मालेगांव के पास हाईवे से जारी तेज रफ्तार मारुति ईको कार के चालक के नियंत्रण को देने से कार हाईवे से पलटी खाते हुए 6 फीट गहरी में जाकर रुकी। दुर्घटना में कार में सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक भी शामिल है। दुर्घटना में कार के चारों पहिए ऊपर हो गए थे।
ग्राम साइखेड़ा थाना निवासी धनराज विश्वकर्मा 54 साल, पत्नी माया विश्वकर्मा 47 साल पुत्री आरती 21 साल और प्रीतम पिता पंकज राय नागपुर महाराष्ट्र में करीबी रिश्तेदार के यहां सोमवार के उद्यापन कार्यक्रम में गए थे। मंगलवार को चारों कार से वापस साईखेड़ा लौट रहे थे।
मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम मालेगांव के पास कार के चालक का नियंत्रण को देने से कार पलटी खाते हुए खंती में जाकर रुकी। दुर्घटना में आरती की मौके पर ही मौत हो गई। घायल धनराज, मायाबाई और प्रीतम को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया। धनराज और मायाबाई के सिर में गंभीर चोट,प्रीतम को मामूली चोटे आई है।




