Betul Samachar: सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ की अंधाधुंध कटाई

पहले कॉलेज चौक, अब कारगिल चौक से काटे छायादार पेड़

Betul Samachar: बैतूल। शहर में चौराहों का सौंदर्यीकरण यातायात की दृष्टि से अच्छा प्रयास है, लेकिन इसकी आड़ में सड़क के किनारे लगे हरे-भरे पेड़ों की कटाई किसी के गले नहीं उतर रही है। एक के बाद एक पेड़ों की कटाई से पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश पनप रहा है। उनका मानना है कि यही पेड़ आने वाली गर्मी में राहगीरों को तेज गर्मी से बचाने में सार्थक साबित होते हैं, लेकिन इन पर कुल्हाड़ी चलाकर प्रकृति से खिलवाड़ किया जा रहा है। आक्रोश के बीच कालेज चौक और कारगिल चौक पर सड़क सौदर्यीकरण के लिए पेड़ों को काटने का सिलसिला जारी है।

कालेज चौक पर पिछले एक माह से अधिक समय सड़क सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इस काम की रफ्तार कछुआ चाल से होने के कारण पहले ही लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। अब ठेकेदार द्वारा सड़क के किनारे दीवार से लगे हुए नीलगिरी और ईमली के पेड़ों को ताबड़तोड़ काट दिया गया है। कलेक्टर बंगले की बाउंड्रीवाल से लगे नीलगिरी के पेड़ों को काटने का औचित्य समझ नहीं आया है।

यह सिलसिला थमा ही नहीं था कि परशुराम चौक पर बाउंड्रीवाल के निकट लगे ईमली और अन्य पेड़ों को ताबड़तोड़ काट दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह पेड़ नाले के अंदर लगे थे। इन्हें काटने का कोई औचित्य नहीं था। इस पर भी ठेकेदार ने रास्ता बंद कर कुल्हाड़ी चला दी। रातोरात बड़े पेड़ काटकर इन्हें अलग कर दिया गया। जानकारी मिलने पर पर्यावरण प्रेमी भी पहुंचे, लेकिन तब तक पेड़ काटे जा चुके थे। पर्यावरण प्रेमियों ने इस पर नाराजगी जताई है।

कारगिल चौक पर भी चार पेड़ काटे

कालेज चौक के बाद मंगलवार से कारगिल चौक का भी सड़क सौंदर्यीकरण शुरू हो गया है। यहां पर भी सौंदर्यीकरण के नाम पर बाधा बन रहे इमली और अन्य प्रजातियों के चार पेड़ों को काटा जा रहा है। नपा के जिम्मेदारों का कहना है कि केवल जरूरत पड़ने पर ही पेड़ों को काटा जाएगा। इसी का पालन करते हुए सड़क सौंदर्यीकरण के लिए चार पेड़ काटे जा रहे हैं। इस दौरान पेड़ की कटाई के कारण मार्ग को बंद करना पड़ा। इससे यातायात बाधित हुआ है। लोगों का कहना है कि दिन में यातायात ज्यादा रहता है। नपा को पेड़ काटना ही है तो रात के समय काटना था, जब यातायात कम रहता है।

इनका कहना…

अधिकारियों के सख्त निर्देश है कि जरूरत पड़ने पर ही पेड़ काटे जाए। इसी का ध्यान रखते हुए सड़क सौदर्यीकरण के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही है।

नगेंद्र वागद्रे, उपयंत्री नपा बैतूल 

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button