Betul News:ट्रेंचिंग ग्राउंड के कचरा निष्पादन में लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर होगी कठोर कार्यवाही

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने अपर मुख्य सचिव को भेजा पत्र

Betul News: बैतूल/-बैतूल नगर के किदवई वार्ड के गौठाना स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में लीगेसी वेस्ट डंप साइट रेमीडियेशन परियोजना के ठेकेदार द्वारा कचरा निष्पादन का कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं करने एवं नगर पालिका द्वारा ठेकेदार को आवश्यकता से अधिक भुगतान करने के मामले में संबंधित ठेकेदार सहित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही किए जाने हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा है।

कचरा निष्पादन नहीं होने से परेशान हो रहे वार्डवासी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव को 19 फरवरी को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि बैतूल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद बैतूल के किदवई वार्ड गौठाना स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में लीगेसी वेस्ट डंप साइट रेमेडियेशन परियोजना के ठेकेदार द्वारा कचरा निष्पादन का कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं किया गया जिससे कचरे की बदबू एवं दूषित पानी से बीमारी फैलने की आशंका से वार्डवासी परेशान है। वार्डवासियों द्वारा कचरा हटाने एवं दूषित पानी की निकासी की मांग लगातार की जा रही है।

 ठेकेदार को किया अधिक भुगतान

 श्री खंडेलवाल ने पत्र के माध्यम से अपर मुख्य सचिव को अवगत कराया है कि ठेकेदार द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड के कचरे का निष्पादन का कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं करने के बाद भी बैतूल नगर पालिका द्वारा ठेकेदार को आवश्यकता से अधिक भुगतान किया गया। उल्लेखनीय की इस मामले को गंभीरता से लेकर श्री खंडेलवाल ने कलेक्टर सहित नगरीय प्रशासन विभाग के उच्च अधिकारियों को जिला एवं राज्य स्तर से जांच दल गठित कर जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाही करने के निर्देश दिए थे ।

श्री खंडेलवाल ने अपर मुख्य सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्य प्रदेश को पत्र प्रेषित कर कचरा निष्पादन का कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं होने एवं आवश्यकता से अधिक भुगतान करने के संबंध में राज्य एवं जिला स्तर से की गई जांच के आधार पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाही करने की मांग की है

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button