Betul Samachar: भाजपा नेता पुत्र के साथ टीआई की अभद्रता

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर कार्रवाई की मांग

Betul Samachar: बैतूल। गंज स्थित भाजपा कार्यालय के सामने रात में दोस्तों के साथ टहलना भाजपा नेता के पुत्र को महंगा पड़ गया। यहां पहुंचे टीआई ने नेता पुत्र के साथ अभद्रता की। इस मामले को लेकर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के अलावा सोशल मीडिया पर भी भड़ास निकाली है।

भाजपा कार्यालय के सामने मूले नर्सिंग होम के पास रहने वरिष्ठ भाजपा नेता रतन गुगनानी के पुत्र हरिओम गुगनानी अपने दो दस्तों के साथ कुछ दिनों पहले अपनी दुकान बंद कर दोस्तों के साथ टहल रहे थे। इसी दौरान यहां पर गंज थाना प्रभारी नीरज पाल पहुंचे और उन्होंने भाजपा नेता पुत्र के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया। हरिओम ने बताया कि वे दोस्तों के साथ खड़ृे थे।

इसी दौरान थाना प्रभारी पाल ने अभद्रता की। इससे आहत होकर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है। शिकायत करते हुए उन्हें परेशान करने की बात कही है। सोशल मीडिया पर भी हरिओम ने एक पोस्ट कर गंज टीआई नीरज पाल द्वारा व्यापारियों से उनकी खुद की कालोनी में अभद्रता करने की बात लिखी है। उन्होंने यह बात भी लिखी है कि बैतूल में गजब का प्रशासन है।

हालांकि मामले में शिकायत के बाद हरिओम ने बताया कि उन्हें गंज टीआई ने मिलने भी बुलाया है, लेकिन जिस तरह का व्यवहार थाना प्रभारी द्वारा किया गया था उससे वे आहत है। इस बारे में गंज टीआई नीरज पाल ने बताया कि वे गश्ती और ड्यूटी पर थे। इस दौरान हरिओम गुगनानी से रात में खड़े रहने के संबंध में सामान्य बातचीत की थी, अभद्रता जैसी कोई बात नहीं है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button