Betul News: नाला निर्माण की रफ्तार की कछुआ चाल, 1 वर्ष पहले हुआ टेंडर, अब तक काम का ठिकाना नहीं

कलेक्टर ने शिकायत पर नपा सीएमओ को जमकर फरकारा

Betul News: बैतूल। नगरपालिका के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार के कारण आम जनता बेहद परेशान है। एक वर्ष पहले नाला निर्माण कार्य के टेंडर हुए थे, लेकिन नाले का निर्माण नहीं हो सका। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने नपा सीएमओ सतीष मटसेनिया को जमकर फटकार लगाई और कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे एक शिकायतकर्ता ने बताया किया हाउसिंग बोर्ड कालोनी में नाले का निर्माण होना था। नाला निर्माण को लेकर एक वर्ष पहले टेंडर जारी किए गए थे, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हो सका है। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने नाराजगी जताई और सीएमओ को फटकार लगा दी। कलेक्टर ने यह तक कह दिया कि मैं खुद भी मौके पर जाऊंगा कि निर्माण कार्य क्यों नहीं हो सका? इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने जल्द काम प्रारंभ करने और नाले का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

ठेकेदार काम करने में कर रहा टालमटोली

जानकारी के मुताबिक जिस ठेकेदार को नाला निर्माण का टेंडर मिला है। ठेकेदार द्वारा कोई न कोई बहाना बाजी करते हुए निर्माण कार्य में देरी की जा रही है। नपा सीएमओ मटसेनिया ने बताया कि 2024 में नाला निर्माण को लेकर टेंडर हुए थे। ठेकेदार की तरफ से शिकायत आई थी कि नाले पर अतिक्रमण होने कारण निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। शिकायत के बाद अतिक्रमण हटा दिया गया। इसके बावजूद नाले का निर्माण नहीं हो सका है।

कलेक्टर की नाराजगी के बाद नपा सीएमओ ने भी ठेकेदार को जमकर लताड़ा। ठेकेदार को अल्टीमेटम दिया है कि जल्द काम पूरा नहीं हुआ तो उन्हें ब्लैक लिस्टेड किया जा सकता है और नाले निर्माण का रिटेंडर कर देंगे। नपा सीएमओ ने बताया कि प्राय नाले से सभी अतिक्रमण हटा दिया है। एक दो मकान अतिक्रमण में आ रहे हैं उन्हें भी जल्द हटा दिया जाएगा। मामले में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। जल्द ही ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कार्य में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इनका कहना…

कलेक्टर के पास जनसुनवाई में शिकायत आई थी। नाले का निर्माण नहीं हो सका है। ठेकेदार को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। काम शुरू नहीं होने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड कर रिटेंडर करेंगे। 

सतीष मटसेनिया, सीएमओ, नपा बैतूल 

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button