Betul Hospital News: टैैक्नीशियन पर गिरा ऑक्सीजन प्लांट का भारी भरकम गेट, कमर पर गंभीर चोट, मेंटनेंस के लिए सूचित करने के बाद भी नहीं हुआ सुधार
Betul Hospital News: Heavy gate of oxygen plant fell on technician, serious injury on waist, no improvement even after informing for maintenance

Betul Hospital News: (बैतूल)। जिला अस्पताल की लापरवाही से अब तक मरीज और उनके परिजन दो-दो हाथ होते रहे, लेकिन इस बार खुद अस्पताल का एक कर्मचारी खुद शिकार बन गया। दरअसल जिला अस्पताल परिसर में स्थित ऑक्सीजन प्लांट का भारी भरकम गेट टैक्नीशियन पर गिर गया। उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जानकारी सामने आ रही है कि टैक्नीशियन ने गेट के क्षतिग्रस्त की सूचना विभाग के जिम्मेदार को दे दी थी और किसी से गंभीरता से नहीं लिया और बुधवार यह हादसा हो गया।
जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल परिसर में कोरोना कॉल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। यहां पर अखलेश धोटे टैक्नीशियन के रूप में पदस्थ है। प्लांट के पास स्थित लोहे का गेट की स्थिति खस्ताहाल हो गई थी। उनके द्वारा पूर्व में भी मेंटनेंस विभाग और अधिकारियों को सूचित किया था, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। बताया जाता है कि गेट का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। बुधवार टैक्नीशियन के ऊपर लोहे का भारी भरकम गेट गिर गया। गेट गिरते ही यहां हडक़ंप मच गया।
स्टॉफ के लोगों ने तत्काल टैक्रीशियन के ऊपर गिरे गेट को हटाया, उन्हें तत्काल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी सामने आई है कि उन्हें कमर में गंभीर चोट आई है। ताज्जुब की बात यह है कि अस्पताल परिसर में स्थित ऑक्सीजन प्लांट का गेट कर्मचारी के ऊपर गिर गया और सिविल सर्जन को दोपहर तक इस बारे में सूचना नहीं थी। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस तरह की लापरवाही बरती जा रही है। सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा ने बताया कि आपके माध्यम से यह जानकारी मिली है, इस बारे में मैं पता करवा रहा हूं।




