Betul News: कॉलेज मार्ग पर सड़क के काम से डायवर्ड से सिविल लाइन क्षेत्र में हालात बेकाबू

ठेकेदार ने कालेज के सामने से मार्ग परिवर्तन का बोर्ड लगाया, बस भी निकल रही गुपचुप

Betul News: बैतूल। कालेज चौक पर सौंदर्यीकरण के तहत ठेकेदार ने एक सप्ताह पूर्व काम शुरू कर दिया है। पहले पाइप लाइन का शुरू किया, इसके बाद सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए पूरा मार्ग डायवर्ट करना पड़ा। फिलहाल कालेज चौक के सामने परिवर्तित मार्ग का बोर्ड लगाकर सिविल लाइन क्षेत्र से बड़े और वाहन छोटे वाहन निकाले जा रहे हैं। इससे सिविल लाइन क्षेत्र में हालात बेकाबू हो गए हैं। सकरी गली होने के कारण वाहनों की आवाजाही नहीं होने से बार-बार जाम लग रहा है, लेकिन न तो नपा और न ही ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था बनाने का प्रयास कर पा रही है। दूसरी तरफ इस मार्ग से कई बसेंं गुपचुप निकाली जा रही है, जबकि बसों की आवाजाही गंज बसस्टैंड से ही डायवर्ट कर दी गई है।

कालेज चौक से सौंदर्यीकरण के लिए नपा को 1.62 करोड़ रुपए खर्च करना है। टेंडर काफी पहले हो चुके हैं, लेकिन ठेकेदार ने हाल ही में काम शुरू किया है। ऐसी स्थिति में महत्वपूर्ण पहुंच मार्ग की स्थिति बेकाबू होते जा रही है। जानकारी सामने आई है कि इस सौंदर्यीकरण काम के लिए दो माह तक काम किया जाएगा। ऐसे में सारणी और आमला जाने वाले इस मार्ग पर आवाजाही बुरी तरह प्रभावित रहने से इंकार नहीं किया जा सकता है। काम शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही स्थिति बेकाबू हो गई है। लोगों का तर्क है कि ठेकेदार ने पहले एक तरफ से काम शुरू करना था और एक तरफ से आवाजाही शुरू रखी जा सकती थी, लेकिन पूरा मार्ग खोदकर यातायात अवरूद्ध से कर दिया है।

सिविल लाइन क्षेत्र में व्यवस्था बेपटरी

कालेज के सामने से मार्ग परिवर्तित का बोर्ड लगाकर ठेकेदार ने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है, लेकिन यह जरा भी नहीं सोचा है कि सिविल लाइन क्षेत्र के जिस मार्ग से मार्ग डायवर्ट किया है। यहां पर एक प्राइमरी स्कूल के साथ स्टेट बैंक की मुख्य शाखा भी स्थिति है। मार्ग की गली काफी सकरी है। इसमें दो बड़े वाहनों की आवाजाही संभव नहीं है। ऐसे में सड़क पर यातायात का अधिक दबाव होने के कारण जाम जैसे हालात निर्मित हो रहे हैं। वहीं कालेज के सामने से लेकर स्टेट बैंक के पास तक इस मार्ग की हालत किसी से छिपी नहीं है। मार्ग पर गड्ढें होने के कारण हादसे की संभावना और बढ़ गई है। पूरा भार सिविल लाइन की इस सड़क पर आने के कारण भविष्य में गंभीर हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है।

बसों की आवाजाही बंद, फिर भी नियम ताक पर

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस मार्ग से छोटे चौपहिया और दोपहिया वाहन निकालने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन सुबह 10 बजे तक रेत के कई डंपर और सारणी-आमला जाने वाली बसें गुपचुप निकल रही है। ऐसे हालात में मार्ग पर दुर्घटना की संभावना और बढ़ गई है। पहले आभाश्री के सामने से बसें निकालने का प्रयास किया, लेकिन यहां पर यातायात का दबाव बढ़ा तो सारणी और आमला जाने वाली बसों को गंज बसस्टैंड से ही वापस करने का निर्णय लिया गया। यह बसें बसस्टैंड से नेहरू पार्क, पुलिस ग्राउंड, एसपी आफिस होते हुए कालेज चौक से सारणी-आमला की ओर रवाना हो रही है, लेकिन सुबह 5 बजे से 10 बजे तक कुछ बसें गुपचुप सिविल लाइन मार्ग से निकलने के कारण हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इनका कहना…

कालेज मार्ग पर काम होने के कारण डायवर्ट किया गया है। गंज होते हुए सारणी-आमला जाने वाली बसें बसस्टैंड से नेहरू पार्क होते हुए गतंव्य स्थान जा रही है। यदि बसें सिविल लाइन क्षेत्र से जा रही हो तो निगरानी की जाएगी।

गजेंद्र केन, यातायात प्रभारी बैतूल 

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button