Betul ED Raid : क्या रेत के ठेके से जुड़ी है डहरगांव में ईडी की कार्यवाही?

सावनेर के कांग्रेस नेता से जुड़ रहे कार्यवाही के तार

Betul ED Raid : बैतूल (फालोअप)। गुरुवार डहरगांव में ईडी की कार्रवाई को लेकर जिलेभर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह कार्रवाई रेत के ठेके से जुड़ी है और क्या इसके तार सावनेर के एक कांग्रेस नेता से जुड़े हुए हैं? यह ऐसे सवाल हैं जो चर्चा में बने हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने डहर गांव में जुबेर पटेल के निवास पर दबिश दी थी। सुबह से ही सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती के साथ कार्रवाई शुरू हुई, जिससे गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना रहा। ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर एजेंसी की ओर से अब तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।

सूत्रों की मानें तो जांच का केंद्र रेत खनन से जुड़े ठेके और उससे होने वाला कथित लेन-देन हो सकता हैं। बताया जा रहा है कुछ समय पूर्व सावनेर में रेत के ठेके में जुबेर पटेल द्वारा अपनी मशीनें लगाई गई थी। ईडी ने कल ही सावनेर में भी कार्यवाही की है।

इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि ईडी के पास उपलब्ध जानकारी के आधार पर डहर गांव निवासी जुबेर को भी पूछताछ के दायरे में लिया गया हो। सम्भावना यह भी जताई जा रही है कि रेत के ठेके से होने वाली आय को अलग-अलग माध्यमों से खपाने और निवेश करने की आशंका पर ईडी ने यह कदम उठाया हो सकता है।

हालांकि, यह भी साफ है कि अभी जांच प्रारंभिक चरण में है और किसी भी राजनीतिक व्यक्ति की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राजनीतिक गलियारों में भी इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

फिलहाल डहरगांव में हुई ईडी की इस कार्रवाई ने रेत कारोबार, राजनीतिक संबंधों और मनी लॉन्ड्रिंग के संभावित गठजोड़ को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आने वाले दिनों में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button