Betul News: Video: ईडी की टीम का डहरगांव में छापा, मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका से मचा हड़कंप!

मौके पर सीआरपीएफ का पहरा, मीडिया को भी वापस लौटाया

Betul News: बैतूल। जिले के मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम डहरगांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक स्थानीय व्यक्ति के निवास पर छापेमारी की। कार्रवाई की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईडी की टीम दो वाहनों में सवार होकर सुबह डहरगांव पहुंची और सीधे भाजपा नेता जुबेर पटेल के निवास पर दस्तक दी। टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे, जिन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। जैसे ही छापे की जानकारी फैली, ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। शुरुआत में कुछ लोगों ने इसे जीएसटी विभाग की कार्रवाई बताया, तो कुछ ने आयकर विभाग की टीम होने की अटकलें लगाईं, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि कार्रवाई ईडी द्वारा की जा रही है।

 

सूत्रों से मिली अपुष्ट जानकारी के मुताबिक, ईडी की यह टीम नागपुर से डहरगांव पहुंची थी और घर में प्रवेश करते ही दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि टीम इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की भी पड़ताल कर रही है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। छापे की सूचना मिलते ही मीडिया कर्मी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन सीआरपीएफ के जवानों ने सुरक्षा और जांच की गोपनीयता का हवाला देते हुए उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

मौके पर मौजूद ईडी के एक अधिकारी ने भी मीडिया से किसी प्रकार की जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद मीडिया को बिना किसी बयान के ही लौटना पड़ा। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के एक संभावित मामले से जुड़ी बताई जा रही है। फिलहाल जांच जारी है और ईडी की ओर से किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कार्रवाई के चलते पूरे गांव में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा ।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button