Betul Accident News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी ट्रेवलर, सुबह हुआ हादसा

बैतूल-नागपुर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, 7 यात्री गंभीर घायल

Betul Accident News: बैतूल। नेशनल हाईवे 47 ए पर आज बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्राम नगरकोट के समीप इंदौर से बालाघाट की ओर जा रहा एक ट्रैवलर वाहन सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। इस भीषण दुर्घटना में ट्रैवलर में सवार सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रैवलर का चालक लंबे समय तक वाहन चलाने के कारण अचानक झपकी में चला गया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैवलर में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मुलताई के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे में घायल यात्रियों में करिश्मा पति राधेश्याम (27 वर्ष), सुमित पिता जगदीश (31 वर्ष), मोहन पिता जगदीश (32 वर्ष), नमन पिता जितेंद्र (28 वर्ष), अदिति (22 वर्ष), राम पिता दिलीप (31 वर्ष) और शुभम जैन (30 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायल बालाघाट जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आना ही दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button