Betul News: तहसील कार्यालय में काम कर रहा था भृत्य, अचानक आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हो गईं मौत

Betul News: मुलताई। तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार साईंखेड़ा वृत कार्यालय में भृत्य के पद पर कार्यरत मुन्ना देशमुख की हृदयघात की चपेट में आने से मौत हो गई।

मुन्ना देशमुख 61 साल मंगलवार सुबह कार्यालय में आने के बाद 11.30 बजे के दरमियान कार्यालय में फाइल सिल रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी तो उनके पुत्र जीतू ने तत्काल सहकर्मियों के सहयोग से नगर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां डॉक्टर ने सरकारी अस्पताल में ले जाने के लिए कहा।

मुन्ना देशमुख को सरकारी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने मुन्ना देशमुख को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगने पर तहसील कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। जहां मुन्ना देशमुख के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया। मिलनसार स्वभाव के मुन्ना देशमुख के निधन से सहकर्मियों में शोक का माहौल बन गया है।




