Betul Hemant khandelwal: जिले में करोड़ों के निवेश प्रस्ताव स्वीकृत

विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों से मिलेगा जिले के हजारों लोगों को रोजगार

Betul Hemant khandelwal: बैतूल। जिले में उद्योग एवं रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन स्तर पर किए जा रहे प्रयास कुछ महीनों में ठोस परिणाम देने लगेंगे। उद्योग और रोजगार के विजन के तहत बैतूल जिले में लंबे समय से लंबित औद्योगिक क्लस्टरों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए सतत निगरानी, नियमित समीक्षा और त्वरित निर्णय प्रक्रिया अपनाई गई है।

विधायक हेमंत खंडेलवाल के विशेष प्रयासों का सकारात्मक असर धरातल पर दिखाई देने लगेगा। आने वाले समय में जिले में करोड़ों रुपये के निवेश से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की पूरी संभावना है।

नए उद्योगों से मिलेंगे लोगों को रोजगार

प्राप्त जानकारी के अनुसार रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव नर्मदापुरम 2024 में बैतूल जिले को 110 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनका क्रियान्वयन वर्तमान में प्रगति पर है। इन निवेश प्रस्तावों के माध्यम से जिले में नए उद्योग स्थापित होंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जीआईएस 2025 के अंतर्गत बैतूल जिले में 170 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव फिलहाल प्रोसेस में हैं, जो शीघ्र ही धरातल पर उतरने की संभावना है।

मोही में 27 औद्योगिक भूखंड उद्योगपतियों को आवंटित

जिले की मुलताई तहसील के मोही औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। यहां 27 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन एमएसएमई श्रेणी के उद्योगपतियों को किया जा चुका है। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने से लगभग 30 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे करीब 700 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। इससे न केवल औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी।

कढ़ाई ग्राम में 20 एकड़ भूमि में विकसित हो रहा लकड़ी फर्नीचर क्लस्टर

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के अंतर्गत जिले के प्रमुख उत्पाद तेलिया सागौन को बढ़ावा देने के लिए कढ़ाई गांव में 20 हेक्टेयर भूमि पर लकड़ी एवं फर्नीचर क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। इस क्लस्टर में कुल 101 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना प्रस्तावित है। इससे लगभग 300 करोड़ रुपये का निवेश संभावित है और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से करीब 5000 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

यह क्लस्टर जिले के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन से जिले में रोजगार, आय और बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास होगा, जिससे बैतूल एक उभरते औद्योगिक जिले के रूप में अपनी पहचान मजबूत करेगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button