Betul Samachar: अब कोतवाली चौक बना सांडों की लड़ाई का अखाड़ा

नगर पालिका की लापरवाही आम नागरिकों पर पड़ सकती है भारी

Betul Samachar: बैतूल। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शामिल कोठीबाजार एक बार फिर आवारा सांडों की वजह से दहशत का केंद्र बन गया। तीन दिन पूर्व ही इन्ही दोनो सांडों की लड़ाई में दो मजदूर महिलाओं सहित एक पुरुष के घायल होने की घटना सामने आ चुकी है, लेकिन इसके बावजूद नगर पालिका अब तक इन्हें पकडऩे में नाकाम साबित हुई है। बीती रात एक बार फिर वही दो सांड कोतवाली चौक पर आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते सडक़ को अखाड़ा बना दिया।

लड़ाई देखकर दहशत में आ गए आम नागरिक

बीच चौराहे पर सांडों की जबरदस्त लड़ाई देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसें थम सी गईं। सांडों के सींगों की टकराहट और उग्र रूप को देखकर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। वाहन चालक जहां-तहां अपने वाहन रोकने को मजबूर हो गए, वहीं पैदल राहगीरों ने जान बचाने के लिए दुकानों और सुरक्षित स्थानों की शरण ली। सडक़ किनारे खड़े दोपहिया वाहन चालकों ने भी बड़ी मुश्किल से अपने वाहन हटाए।

करीब 15 से 20 मिनट तक सांडों का तांडव चलता रहा। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन जिस तरह से सांड बीच सडक़ पर बेकाबू होकर लड़ते रहे, उससे किसी बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी दौरान कोई बच्चा, बुजुर्ग या महिला सांडों की चपेट में आ जाती, तो हालात बेहद गंभीर हो सकते थे।

किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार कर रहे अधिकारी

शहरवासियों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि पूर्व में हादसे और लोगो की जान जोखिम में आने के बावजूद नगर पालिका ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इन आवारा सांडों को पकडक़र शहर से बाहर स्थित गौशाला में नहीं पहुंचाया गया, तो नगर पालिका अधिकारियों की यह लापरवाही और अनदेखी आम नागरिकों को भारी कीमत चुकाने पर मजबूर कर सकती है। अब सवाल यह है कि क्या नगर पालिका किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button