Betul Ki Khabar: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री- सीएम के आगमन की तैयारियां तेज

टीएल की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से की फाइनल रिहर्सल

Betul Ki Khabar: बैतूल। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को अदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले में पीपीपी मोड पर संचालित मेडिकल कालेज का शिलान्यास एवं भूमिपूजन करने आ रहे हैं। सोमवार दोपहर तक दोनों नेताओं का अंतिम कार्यक्रम नहीं आ पाया है, लेकिन संभावना है कि दोपहर 1 बजे तक वे बैतूल आकर इस समारोह में शामिल होंगे। इधर जिला प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी है।

सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित टीएल की बैठक में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी व्यवस्था में चूक न हो, इस बात का ध्यान रखा जाए। विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम में टॉप टू बॉटम तैयारियां का सोमवार शाम तक अंतिम रिहर्सल के लिए कहा है। मंगलवार सुबह सभी अधिकारी अपने दायित्वों के साथ कार्यक्रम स्थल पुलिस ग्राउंड पर पहुंचने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए हैं। पीपीपी मोड पर संचालित होने वाले मेडिकल कालेज का शिलान्यास और भूमिपूजन के अलावा कार्यक्रम में लगभग 50 हजार हितग्राहियों के आने की संभावना है। इस लिहाज से कलेक्टर ने सभी को व्यवस्था बनाने के लिए कहा है।

कलेक्टर ने अतिथियों के आगमन की व्यवस्था, हेलीपेड प्रबंधन, मंच निर्माण, मंच पर आवश्यक सुविधाएं, स्वागत व्यवस्था, लोकार्पण एवं शिलान्यास की व्यवस्था, हितग्राहियों को लाभ वितरण सहित प्रत्येक बिंदु की मिनट टू मिनट समीक्षा की। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध और सुव्यवस्थित तैयारियोंं के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में नड्डा के अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल समेत विधायगण महेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख, डॉ योगेश पंडाग्रे, गंगा उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

इस क्षेत्र में रहेगा नो व्हीकल जोन

पीपीपी मोड पर संचालित करने वाले मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंडी जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 दिसम्बर को बैतूल आ रहे है। पुलिस ग्राउंड में सभा का आयोजन किया गया है। केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर यातायात पुलिस ने आवाजाही और पार्किंग के लिए रूट तैयार किया है। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 23 दिसम्बर को शहर में भारी वाहनों की इंट्री पर प्रतिबंध रहेगा। ट्रक, डम्पर, ट्रेक्टर-ट्राली का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। आवाजी के लिए एलबी लॉन, कुवर मैरिज लॉन आठनेर रोड, तितली चौराह, भारत-भारती और हमलापुर चौक शामिल है। शहर में कोतवाली थाना चौक से कमानी गेट, गणेश चौक, कॉलेज चौक से लेकर पुलिस कंट्रोल रूम, शिवाजी चौक, अंबेडकर चौक तक नो व्हीकल जोन रहेगा।

पार्किंग की यहां रहेगी व्यवस्था

आमला, मुलताई, प्रभातपट्टन, घोड़ाडोंगरी, बैतूल ब्लॉक के लिए सदर बाजार मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। वहीं भैंसदेही, भीमपुर, आठनेर, चिचोली शाहपुर से आने वाले वाहनों के लिए डॉन बास्को खेल परिसर में बस पार्किंग रहेगी। कार पार्किंग के लिए आमला मुलताई, पट्टन से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग जेएच कॉलेज परिसर घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के लोगों के लिए ताप्ती क्लब गायत्री शक्तिपीठ के सामने, भैंसदेही, आठनेर, चिचोली, भीमपुर से आने वाले कार चालकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम एवं उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में की गई है। शाहपुर ब्लॉक से आने वाले कार चालकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था अवस्थी गोदाम के पास बनाई है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button